Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » चाईबासा – टाटा स्टील के नोआमुंडी बॉक्सिंग सेंटर में 12वें झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ
Top Stories

चाईबासा – टाटा स्टील के नोआमुंडी बॉक्सिंग सेंटर में 12वें झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 29, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पूरे झारखंड के 330 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया

विभिन्न मुक्केबाजी इकाइयों के 50 से अधिक महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया और मुक्केबाजी के खेल को बढ़ावा दिया

चाईबासा. पावर पैक के प्रदर्शन और रोमांचकारी प्रतियोगिताओं के साथ 12वां झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप टाटा स्टील के नोआमुंडी बॉक्सिंग सेंटर (एनबीसी) में आज संपन्न हो गया। श्री आनंद सेन, प्रेसिडेंट, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन (जेबीए) इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश दत्त त्रिपाठी, वीपी, जेबीए, श्री उत्तम सिंह, जेनेरल सेक्रट्री, जेबीए और श्री मनीष मिश्रा, जीएम, ओएमक्यू डिवीजन, टाटा स्टील के साथ उपस्थित थे।

4-दिवसीय हाई वोल्टेज बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 265 से अधिक मुकाबले हुए। टाटा बॉक्सिंग सेंटर के सूरज सोय ने एलीट (मेन) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता और पूर्वी सिंहभूम की सबीना खानम ने एलीट (वूमेन) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता। पश्चिमी सिंहभूम से आने वाले मुक्केबाज सेलेय सोय ने स्वर्ण पदक जीता और उन्हें यूथ (मेन) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के रूप में चुना गया, जबकि पूर्वी सिंहभूम के कार्तिक कुमार जूनियर (बॉयज) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के रूप में उभरे। पूर्वी सिंहभूम के राहुल कुमार और अर्बन सर्विसेज की रश्मि कुमारी ने क्रमशः सब-जूनियर बॉयज और गर्ल्स वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता।

पूर्वी सिंहभूम ने एलीट (वूमेन), जूनियर (बॉयज) और सब-जूनियर (बॉयज) श्रेणियों में ओवरऑल टीम अवार्ड जीता और एलीट (मेन) और यूथ (बॉयज) श्रेणियों में रनर अप अवार्ड रहा। दूसरी ओर, टाटा बॉक्सिंग सेंटर ने एलीट (मेन) और यूथ (मेन) श्रेणियों में ओवरऑल टीम अवार्ड जीता और एलीट वर्ग (वूमेन) और जूनियर (बॉयज) श्रेणियों में रनरअप बना।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री सेन ने कहाः “टाटा स्टील के सहयोग से झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन इन क्षेत्रों में मुक्केबाजी के प्रसार के लिए व्यापक कार्य कर रहा है। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने यहां आकर इस टूर्नामेंट में भाग लिया है। अद्भुत मेजबानी के लिए एनबीसी और टाटा स्टील भी प्रशंसा के पात्र है। मेरा मानना है कि अगले साल यह आयोजन और भी बड़ा और बेहतर होगा। ”

टूर्नामेंट में राज्य से 17 मुक्केबाजी इकाइयों के 330 से अधिक मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। एनबीसी के कुल 35 नवोदित मुक्केबाजों ने पहली बार राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। समापन समारोह के अंत में टाटा स्टील ने जेबीए के अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया।

युवा मुक्केबाजों के प्रदर्शन से उत्साहित एनबीसी के वरीय कोच नीरज बिरुली ने कहाः “मैं वास्तव में खुश हूं कि हमारी कड़ी मेहनत का प्रतिफल मिल गया। यह टूर्नामेंट उन्हें काफी बढ़ावा देगा। नोआमुंडी के नवोदित मुक्केबाजों के साथ राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद रोमांचक समय नोआमुंडी बॉक्सिंग सेंटर के युवा पीढ़ी की प्रतीक्षा कर रहा है।”

समापन समारोह में श्री जे सी व्यास, वरीय तकनीकी अधिकारी, जेबीए, श्री पी के धल, हेड, (पी एेंड एल), ओएमक्यू, टाटा स्टील, श्री धीरेंद्र कुमार, चीफ मेडिकल ऑफिसर, टाटा स्टील हॉस्पीटल, नोआमुंडी, श्री तुलसीदास गणवीर, यूनिट हेड, टीएसआरडीएस, नोआमुंडी के साथ-साथ जेबीए के अन्य वरीय अधिकारी आदि मौजूद थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.