चाईबासा जेल में जिला प्रशासन की छापामारी
चाईबासा।
सदर एस डी ओ राकेश दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार की अहले सुबह चाईबासा जेल मे छापामारी की गई। जेल मे छापामारी होते ही पुरे जेल मे अफता तफरा मच गई। करीब तीन घंटे तक चले इस छापामारी मे कई जिला प्रशासन को कुछ भी नही बरामद हुआ। इस अभियान मे सदर एस डी ओ के अलावे सदर डी एस पी लोकदा मुर्मू ,चाईबासा सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिह के अलावे काफी संख्या मे महिला और पुरुष पुलिस कर्मी शामील थे।
इस सदर्भ मे बताया जाता है कि पिछले दिनो जिला सामाहरणलय मे उपायुक्त अबु बकर सिद्दकी जेल के सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। जिसमे निर्णय लिया गया था कि जेल मे सुरक्षा की दृष्टिकोण से छापामारी की जाए। उसी आदेश के अमल करते हुए आज सुबह चार बजे के लगभग सदर एस डी ओ राकेश दुबे के नेतृत्व मे छापामारी की गई थी। इस दौरान जेल के हर वार्डो की छापामारी की गई।टीम लगभग सुबह 7 बजे जेल से बाहर निकली।
