
बिल्डर की शिकायत को लेकर फ्लैटवासी पहुंचे उपायुक्त के दरबार

जमशेदपुर।
टेल्को के मनीफीता के श्रीनाथ होम रॉक गार्डेन के रहने वाले फ्लैटवासी अपने ही बिल्डर की शिकायत को लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे। इस दौरान फ्लैटवासियो के द्रारा उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौपा। जिसमेश्रीनाथ होम्स के मालिक सुखदेव महतो पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए। काफी संख्या में उपायुक्त कार्यलय पहुंचे फ्लैट के रहने वाले लोगो का आरोप है कि बिल्डर तो फ्लैट तो दिए लेकिन वादे के मुताबिक उन्हे मुलभूत सूविधा नही उपलब्ध करा रहा है। य़ही नही किसी न किसी कारण उन्हे मैटेन्स के नाम पर पैसे भी ले रहा है। नही देने पर फ्लैट से निकाल देने की धमकी बिल्डर के द्रारा दिया जाता है। फ्लैटवासी का कहना है कि यहां पर करीब 200 फ्लैट है ।यह सोसायटी नाम का कोई कुछ नही है। बिल्डर मनमानी ढंग से सोसायटी बना लिया है। और मैटेन्सन के नाम पर पैसा वसुलता रहता है। फ्लैटवासियो ने संयुक्त रुप से कहा कि अगर जिला प्रशासन के द्रारा उन्हे मदद नही मिलती है तो वे लोग इस मामले को लेकर कोर्ट के शरण मे जाएगे। लेकिन इनके मुताबिक उपायुक्त ने आश्वसन दिया है कि उनके मामले को अपने स्तर देखकर जल्द से जल्द निपटारा करुंगा।

