
JAMSHEDPUR टाटा हावड़ा मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित।पं बंगाल के गिधनी में स्थानीय लोगों ने किया रेल चक्का जाम।झाड़ग्राम धनबाद के बीच चलने वाली लोकल एएमयू पैसेंजर के किराए में मूल्य वृद्धि के खिलाफ लोगों ने जाम किया है।साथ ही लोग इस इलाके में लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।टाटा से खुलकर हावड़ा जाने वाली स्टील एक्सप्रेस चाकुलिया में फंस गई है।वहीं हावड़ा से खुलकर टाटा आनेवाली इस्पात एक्सप्रेस पं बंगाल के खड़गपुर में फंस गई है।


रास्ते में फंसी ट्रेन
DN Trains
• 02820 Anand Vihar-Bhubaneswar Special
• 02830 Tatanagar-Howrah Special
• 02259 Mumbai CSMT-Howrah Special
UP Trains
• 02222 Howrah-Pune Special
• 02021 Howrah-Barbil Special
• 02517 Howrah-Titlagarh Special

