
जमशेदपुर।


गोलमुरी पुलिस लाइन में रहने वाले ए एस आई तरुण पाण्डेय सोमवार की दोपहर अपने आवाल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वही ए एस आई के द्रारा आत्महत्या की सूचना पर एस एस पी , सीटी एस पी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे। और मामले की जानकारी ली। वही इस घटना की सुचना पर डी आई जी राजीव रंजन सिह भी घटना स्थल पहुचे और पत्रकारो से बातचीत में उन्होने हर पहलू पर जांच करने की बात कही।
जानकारी अनुसार ब गोलमुरी पुलिस लाइन के ए एस आई तरुण पाण्डेय एक फ्लैट के तीसरे मंजिल पर अपनी पत्नी के साथ रहता था। सहायक अवर निरीक्षक तरुण पांडेय की जून माह में ही शादी हुई थी। तरुण पांडेय एक बेहतरीन खिलाड़ी भी था और स्पोटर्स कोटे से उसकी बहाली पुलिस विभाग में हुई थी. पहले वह कांस्टेबल था और हाल ही में वह एएसआइ के पद पर प्रोन्नत हुआ था. प्रोन्नति के बाद वह ड्यूटी कर रहा था. जून माह में उसकी शादी हुई थी. बताया जाता है कि वह सोमवार की दोपहर में घर पर ही था. घर पर ही रहते हुए उसका किसी चीज को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया. बताया जाता है कि विवाद बढ़ने के बाद उसने खुद अपनी रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनने और उनकी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद लोग दौड़े और उसको लहुलुहान हालत में तत्काल सीढ़ियों से ही बाहर निकाले. बताया जाता है कि उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से अपने ही सिर पर गोली मार ली थी, जिस कारण वह बच नहीं पाया. अब गोलमुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के एसएसपी और सिटी एसपी समेत तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है और पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
वही घटनास्थल डी आई जी राजीव रजंन सिह पहुंचे है और सभी पहलुओ पर जांच कर रहे है। रिवाल्वर लाईसेंसी है या नही यह जांच का विषय है। पुलिस उस विषय पर भी जांच कर रही है।

