

1. बॉलीवुड ने बीते कुछ सालों मे ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म दर्शकों के लिए पेश कि है और दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है लेकिन एसी फिलमे अब तक नहीं बनी ह जिसमे शिवाजी महराज की कहानी को गहराई से दिखाया गया हो। बता दे रितेश देशमुख ने तय किया है कि वह शिवा जी पर कई भाषाओं में फिल्म बनाएंगे जिसमे वह खुद लीड रोल प्ले करेगे। खबर ये भी है कि अली अब्बास जफर भी शिवाजी पर फिल्म बनाने को लेकर विचार कर रहे हैं जिसमें वह सलमान खान को बतौर शिवाजी कास्ट कर सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अगर सलमान खान इस रोल को निभायेगे तो उनके फैंस को उनके इस रोल का बेसब्री से इंतजार होगा।



2. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कि तबीयत खराब होने की खबर से उनके फैन्स मे चिंता का माहौल था, बहुत से फैन्स को यह बात डरा गई थी कि अमिताभ की सर्जरी होने जा रही है बता दे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी थी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है, उन्होंने लिखा था कि मेडिकल कंडीशन सर्जरी इससे ज्यादा मै कुछ नहीं लिख सकता।
सर्जरी होने बाद अब एक ताज़ा ब्लॉग में अमिताभ ने अपनी कई तस्वीर शेयर की है जिनमे उनके कान पर टेप जैसा कुछ लगा नजर आ रहा है इस ब्लॉग मे उन्होंने ब्लॉग बस इतना ही लिखा है कि आपकी दुआओं और फिक्र के लिए मेरा प्यार और आभार।

3. छोटे पर्दे के सितारे भी अब पीछे नहीं रह गए है, छोटे पर्दे के सितारे सिद्धार्थ निगम और अवनीत कौर के म्यूजिक एल्बम रिलीज हो गया है और इनकी म्यूजिक एल्बम रिलीज़ होने के बाद से ही ड्रस्को के बीच धूम मचा रही है। दर्शकों से मिल रहे इस प्यार से सिद्धार्थ निगम काफी खुश हैं। इस एल्बम का नाम है “चुप” । अपने म्यूजिक एलबम ‘चुप’ के टाइटल के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ निगम ने बताया कि ‘जब किसी इंसान के दिल में बहुत ज्यादा दर्द भर जाता है तो वो रोता नहीं है बल्कि वो चुप हो जाता है और इस गाने का नाम चुप इसलिए रखा है कि लड़के को जब अपनी गर्लफ्रेंड की सच्चाई के बारे में पता चलता है तो वो उसे हजम नहीं कर पाता है और कुछ रिएक्ट भी नहीं कर पाता है और वो इतना ज्यादा हर्ट हो जाता है कि वो बस चुप हो जाता है।

4. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती रविवार को अपने पिता इंद्रजीत और भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। बता दे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया सोशल मीडिया पर पूरी तरह से इन-एक्टिव हैं। हालांकि वह जल्द ही एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं। फिल्ममेकर रूमी जाफरी ने बीते दिनों इस बात की पुष्टि की थी कि रिया जल्द ही उनकी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में री-एंट्री करेंगी। देखना ये भी है कि क्या सुशांत सिंह के फैन्स रिया को बॉलीवुड मे देखना पसंद करेंगे।

5. हनी सिंह का नया गाना रविवार को रिलीस हुआ, रिलीज़ होने के महज 3 घंटे बाद ही 1.5 मिलियन के करीब व्यूज हासिल कर लिए हैं। यो हनी सिंह का जलवा इसमें नजर आ रहा है। इस गाने को लेकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कई सारे फैन्स का तो ऐसा मानना है कि हनी सिंह का पुराना चार्म एक बार फिर से वापस आ रहा है।

