
बोकारो:-
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती समीप तेज गति से आ रहे एक स्कार्पियो जीप नम्बर – JH 09 AM 6721 लगभग दस फिट नीचे गहरे गड्ढे में गिर गई । जिसमे स्कार्पियो चालक बिकी तुरी के चेहरे एवं सरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आ गई । जिसका इलाज डिवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में चल रहा है । घायल चालक पेंक थाना क्षेत्र के कंजकिरो गाँव का रहने वाला है । रविवार की रात्रि लगभग 11 बजे कंजकिरो से बोकारो थर्मल की ओर आ रहा था कि हरीजन बस्ती समीप अनियंत्रित होकर स्कार्पियो गहरे गढ़े ने गिर गई । दुर्घटना ग्रस्त स्कार्पियो सीसीएल में फेस्तु कॉलोनी निवासी उमेश महतो की बताई जा रही है । घटना की सूचना बोकारो थर्मल पुलिस को दे दी गई है और पुलिस स्कार्पियो को जप्त कर था थाना लाने की तैयारी में है ।



