जमशेदपुर।
शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्था एक्स एल आर आई के छात्र की संदिग्ध अवस्था मे परिस्थीती में मौत हो गई है।मृतक छात्र का नाम शाश्वत दिक्षीत (26) है।वह मुबई का रहने वाला है।संस्थान मे दुसरे वर्ष का छात्र था। फिलहाल घटना की सूचना छात्र के परिजनो को दे दी गई है। परिजनो के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।शव को टाटा मुख्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया शुक्रवार की सूबह एक्स एल आर आई में एक हॉस्टल से दुसरे हॉस्टल के जाने के क्रम में रास्ते में अचानक गिर जाने के कारण वह बेहोश हो गया । इस दौरान नाक से खुन बह रहा था। उसके बाद क़ॉलेज की अन्य छात्रो की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल मे ला जाया गया।जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। उऩ्होने कहा प्रथम दृष्टि में गिरने से मरने का मामला लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



