
जमशेदपुर। मंगलवार को तमोलिया स्थित बह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल (बीएनएमएच) की ओर से अस्पताल में वल्र्ड एनेस्थेसिया डे मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए डा. उमेश प्रसाद (एच ओडी, एनेस्थेसिया विभाग) ने कहा कि बीएनएमएच में कुशल एवं अनुभवी एनेस्थेसियोलाॅजिस्ट की टीम सभी प्रकार के कठिन ऐयर वे की सर्जरी, कार्डियक फेलियेर, रिनल फेलियेर एवं सीओपीडी वाले सभी पीडियाट्रिक (शिशु) से लेकर एडल्ट (वयस्क) मरीजों की देखभाल करते हैं। अत्यधिक कुशल एनेस्थेसिया टीम विभिन्न प्रक्रिया जैसे परक्यूटेनियस ट्रेकीयोट्रोमी, फाइबर आॅप्टिक की सहायता से कठिन एयरवे की सर्जरी और नर्व ब्लाॅक इत्यादि करते हैं। साथ ही एनेस्थेसियोलाॅजिस्ट की टीम अत्याधुनिक एवं नवीनतम मशीन के साथ मरीजों का आॅपरेशन करते है ताकि सर्जरी के बाद मरीज को कम से कम समस्या का सामना करना पड़े। बीएनएमएच में मरीज को सर्जरी के लिए ले जाने से पहले सभी तरह के मानक प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखा जाता है। सभी सुरक्षा सावधानियों को गंभीरता एवं ईमानदारी से लिया जाता है। किसी भी सर्जरी से पहले पीएसी जाँच अनिवार्य है, जिसे अनुभवी एनेस्थेटिक द्वारा विशेष रुप से ध्यान दिया जाता हैं। मालूम हो कि बीएनएमएच जमशेदपुर का एक 200 बेडेड, एनएबीएच मान्यता प्राप्त मल्टिस्पेशियलिटी टरसियरी केयर हाॅस्पिटल है, जो वर्ष 2008 में स्थापित किया गया था। 10 वर्षों में इस एनेस्थेसिया टीम ने बीएनएमएच में 2500 से अधिक कार्डियक सर्जरी, 1000 से अधिक आर्थो सर्जरी (ज्वाइन्ट रिपलेस्मेंट सर्जरी) और 25000 से भी ज्यादा जनरल सर्जरी और अन्य सुपर स्पेशियालिटी में जैसे यूरोसर्जरी, न्यूरो सर्जरी आदि का सर्मथन किया है जिसमें आॅपरेशन के बाद एनेस्थेसिया की जटिलता 1 प्रतिशत से भी कम है। जो कि एक उच्च समर्पित एवं कुशल एनेस्थेसियोलाॅजिस्ट टीम के कारण संभव हुआ है। यह टीम दिन रात चैबीस घंटे आपस में समन्वय से काम करती है।

