
जमशेदपुर: भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने पूर्वी विधानसभा में भाजयुमो मंडलाध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक ली। रविवार को एग्रिको में भाजयुमो
जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए बैठक में 3 दिसंबर को गोपाल मैदान में पीएम मोदी की विशाल जनसभा को सफल बनाने व सभी मंडलों से भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा तय की गयी। तय किया गया कि सभी मंडलों से युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में करीब हजार बाइकों पर सवार युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल कूच करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि युवा मोर्चा ने बीते वर्षों में अपनी उपयोगिता व महत्ता सिद्ध की है। युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा दिये सभी कार्यों व आदेशों को सफलतापूर्वक संपादित किया। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में युवाओं ने बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में भी युवा कार्यकर्ता कार्य कौशल व नेतृत्व का परिचय देते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे, युवा कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव में भी संगठन बड़ी जीत हासिल करेगी। कहा कि युवा कार्यकर्ता अनुशासन व यातायात नियमों का पालन करते हुए सभा में शामिल होंगे।


इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, प्रेमचंद भगत, बंटी सिंह, कौस्तव रॉय, प्रेम झा, इंदरजीत सिंह, अमिश अग्रवाल, मृत्युंजय यादव, मनीष पांडेय, कुमार अभिषेक, विराट कुमार, विकाश शर्मा, सन्नी सांघी, जोगिंदर शर्मा, मोंटी अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

