जमशेदपुर।
भाजपा साकची मंडल के द्वारा सदस्यता प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। मंगलवार को साकची बड़ा गोलचक्कर में कैम्प लगाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। गोलचक्कर से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों ने कैम्प में जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अपने स्मार्टफोन पर सदस्यता संख्या दर्ज किया हुआ ई आईकार्ड पाकर लोग काफी उत्साहित थे। सदस्यता लेकर कई लोगों ने अपनों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए दिए हुए लिंक को भी शेयर किया। कैम्प में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जिला पदाधिकारी दीपक पारीक, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेन्द्र पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष उमा शंकर सिंह, आनंद झा, अभिषेक शुक्ला, पप्पु सिंह, विनोद सिंह, झुना सिंह, ललित मिश्रा, धनजी पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, सुनील तिवारी, दिलीप तिवारी, बजरंगी पाण्डेय, सुधांशु शेखर आदि शामिल थे।
Comments are closed.