
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के निमित्त जमशेदपुर महानगर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार (कल, 29 जून) को आहूत की गयी है। बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ होगी। महानगर भाजपा के प्रभारी श्री सत्येंद्र सिंह बतौर मुख्यवक्ता उक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष, सभी मंडल प्रभारी, सभी मंडलाध्यक्षों समेत मण्डलों के सदस्यता प्रभारी एवं सह-प्रभारीयों की उपस्थिति अपेक्षित है। विदित हो कि आगामी 06 जुलाई को भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। इसी दिन से पार्टी संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ करेगी। इस आशय की जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने प्रेस-विज्ञप्ति ज़ारी कर दिया।

