जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के गोविंदपुर मंडल द्वारा सोमवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस-सिलिंडर का वितरण किया। मौके पर मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं स्थानीय गैस एजेंसी मारंग-बुरु इंटरप्राइजेज के प्रबंधक मौजूद थे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने 100 लाभुकों के बीच उज्ज्वला योजना के तहत गैस-सिलिंडर किट प्रदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मोदी सरकार ने ग़रीब महिलाओं को धुएँ से आज़ादी दिलाई वहीं राज्य की रघुवर सरकार ने इस योजना में एक कड़ी जोड़ते हुए महिलाओं को निःशुल्क चूल्हा मुहैया कराया है। कहा कि भाजपा की सरकारें सर्वहितकारी एवं अंत्योदय को परिलक्षित है। कार्यक्रम को जिला मंत्री विमलकांत झा, भास्कर मुखी एवं रंजन सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह में किया। इस दौरान विशेष रूप से जुगसलाई विधानसभा के लाभार्थी संयोजक अरुण सिंह समेत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जय कुमार, धनेश्वर, अरविंद सिंह चौहान, मुकेश ठाकुर समेत काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लाभुक महिलाएं उपस्थित रही।



