विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन.ब्यूरो ,नई दिल्ली
किशनगंज ,बिहार से कांग्रेस सांसद रह चुके प्रसिद्द पत्रकार एम्.जे.अकबर को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
कभी भाजपा की नीतियों से विरोध रखने वाले और वर्त्तमान में राजनीतिक हाशिये पर रह रहे अकबर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी ने अकबर की पत्रकारिता के अनुभव और मुस्लिम समुदाय में भाजपा की नीतियों की स्वीकारिता को प्रेषित करने के लिए पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है.वैसे भाजपा के पासपहले से दो मजबूत मुस्लिम चेहरे मुख़्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन शामिल हैं.
एम्.जे.अकबर कोलकाता से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक दि टेलीग्राफ और दि एसियन ऐज के प्रधान संपादक रह चुके हैं.

