
जमशेदपुर।


कदमा में उलियान निवासी भरतचन्द्र दास के घर में सोमवार को दिन दहाड़े परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लूट की घटना की सूचना मिलने पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पश्चिम भाजपा प्रत्याशी रह चुके देवेंद्र नाथ सिंह और कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में लूटकांड से पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली
देवेंद्र नाथ सिंह ने कहा लगातार पिछले कई दिनों से घटना जमशेदपुर में दिनदहाड़े चोरी और डकैत हो रही है इसलिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदारी है और फेल दिखती नजर आ रही है और यह सरकार लूटपाट की सरकार है उसने किसी तरह से कोई प्रशासनिक रोक नहीं लगाई जा रही है इसकी जवाबदेही सरकार को देना पड़ेगा
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में चोरी छिनतयी और डकैती की की घटना आम बात हो गई है, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई कर कठोर से कठोर दण्ड दिया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो
इस दौरान मंडल अध्यक्ष के साथ महानगर उपाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा अजय झा, उपेंद्र गिरी डी एन सिंह, भोला शर्मा, राजकुमार सिंह लोधी, रमेश बास्के, संतोष सिंह, विक्की यादव और विनोद रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

