जमशेदपुर।
भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के तय कार्यक्रमों के अनुसार आज रविवार को मेरा परिवार-भाजपा परिवार के तहत जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष नीरू सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के उलीडीह मंडल के विभिन्न बूथ अध्यक्ष के घरों पर पार्टी का स्टीकर तथा झंडा लगाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से झारखंड सरकार के खाद्य, आपूर्ति मंत्री सरयू राय तथा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे। बूथ अध्यक्ष के घरों में स्टीकर तथा झंडा लगाते देख स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित होते दिखे तथा काफी संख्या में लोगों ने इस अभियान में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने इच्छा जतायी कि उनके भी घरों पर भाजपा पार्टी का झंडा तथा नरेन्द्र मोदी का स्टीकर लगाया जाय। इस अवसर पर उलीडीह मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने हमारा बूथ सबसे मजूबत तथा संकल्प हमारा-मोदी दोबारा जैसे नारे लगाकर फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस असवर पर विकास सिंह, अमरेन्द्र पासवान, हेमलता पात्रो, रेणु सिन्हा, रिता सिंह, रिता देवी, सीमा पाण्डेय, ममता, शकुंतला कुमारी, मधु सिन्हा, पिंकी के साथ ही काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।




