
रघुवर सरकार के प्रयासों से जेएनएसी कमांड क्षेत्र और सरायकेला-खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपुर्ति होगी दुरुस्त : दिनेश
जमशेदपुर।
सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड और जुस्को के मध्य हुए विद्युत आपुर्ति के आशय में समझौते का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसे लोकहित में बताया। कहा कि रघुवर सरकार की यह पहल प्रशंसनीय है। कहा कि सीएम ने लोगों की ज़रूरतों को समझते हुए गर्मी से पूर्व स्वागत योग्य निर्णय लिया है। समझौते के अनुसार अब जुस्को सरकारी संसाधनों का भी उपयोग कर सकेगी। इससे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अलावे सरायकेला-खरसावां ज़िले के ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण निर्वाध बिजली आपुर्ति सुलभ हो सकेगी। गाँव और बस्तियों के बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। ज़ीरो कट बिजली आपुर्ति के वादे को पूर्ण करने की दिशा में रघुवर सरकार का यह निणर्य ऐतिहासिक सिद्ध होगा। सरकार ने सिद्ध कर दिया कि हम सर्वांगीण विकास को कटिबद्ध हैं।

