
जमशेदपुर।
कांग्रेस प्रायोजित संघर्ष यात्रा को पूर्णतः विफल करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसपर चुटकी लेते हुए पलटवार किया। गुरुवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मालिकाना हक़ के नाम पर दरअसल कांग्रेस अपनी विलुप्त होती जनाधार को मीडिया में जीवंत रखने के लिए संघर्ष कर रही है। कहा कि पूर्वी विधानसभा की जनता मज़बूती के साथ विकास पुरुष एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह विधायक श्री रघुवर दास के संग खड़ी है। कहा कि संघर्ष यात्रा से जनता ने दूरी बनाकर स्पष्ट कर दिया है कि उनका रुझान केवल भाजपा के संग है। भू-माफियाओं एवं ज़मीन दलाली करने वाले नेता केवल मालिकाना के नाम पर जनता को डराकर गुमराह करने की कुत्सित राजनीति कर रहे हैं। पूर्वी विधानसभा की जनता निर्भय रहे, भाजपा मज़बूती से उनके संग खड़ी है।
