
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिहं की अगुआई में मंगलवार को झारखंड प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा में नवमनोनीत प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजपति देवी ,ममता सिंह, प्रीति सिन्हा को साकची जिला कार्यलय में सम्मनित किया गया। इस दौरान विशेष रूप से बारीडिह मंडल अध्यक्ष रूबी झा, रीमदुलारी,रेनु सिन्हा, रेनुझा,रीता लाल, सीमा दास, गीता सिह, लक्ष्मी यादव, हेमलता देवी, प्रीति पंडा समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नई दायित्व मिलने पर शुभकामनायें व्यक्त की।


