Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » BJNN SPL- ‘स्पेस टूरिज्म: द नेक्स्ट फ्रंटियर’
Breaking News

BJNN SPL- ‘स्पेस टूरिज्म: द नेक्स्ट फ्रंटियर’

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 29, 2021Updated:July 29, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई ने एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, मुंबई शाखा के सहयोग से 27 जुलाई, 2021 को ‘स्पेस टूरिज्म: द नेक्स्ट फ्रंटियर’ पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया। वीएम मेडिकल सेंटर, मुंबई की एयरोस्पेस मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डॉ. पुनीता मसरानी ने व्याख्यान में वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की अंतरिक्ष पर्यटन या वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा की अवधारणा नई नहीं है और इसके विचार की अवधारणा से वास्तविकता तक के इतिहास पर डॉ. पुनीता ने ऑनलाइन व्याख्यान में चर्चा की। अंतरिक्ष पर्यटन, मनोरंजन के व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष यात्रा है। डॉ. पुनीता ने बताया कि अंतरिक्ष पर्यटन हाल ही में दो अमेरिकी अरबपतियों, रिचर्ड ब्रोंसन और जेफ बेजोस की वजह से खबरों में रहा है, जो अपने निजी रॉकेट और विमान का उपयोग करके पर्यटकों के रूप में अंतरिक्ष में गए थे।

व्याख्यान में डॉ. पुनीता ने कहा कि पहले नासा और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने पर्यटकों को अंतरिक्ष यात्रा के लिए ले जाना शुरू किया था। यह प्रक्रिया अत्यधिक कड़ी थी। रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान हर 6 महीने में पर्यटकों को ले जाता था। ‘स्पेस एडवेंचर्स अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में पहली एजेंसी थी। डॉ. पुनीता ने बताया कि एजेंसी की शुरुआत 1998 में अमेरिकी अरबपति रिचर्ड गैरियट ने की थी। एजेंसी ने रूसी सोयुज रॉकेट्स पर मध्यस्थता की सवारी की पेशकश की थी।

डॉ. पुनीता ने कहा, जबकि नासा और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी दोनों ने अंतरिक्ष पर्यटन को रोक दिया, उद्योगपतियों और उद्यमियों ने सोचा कि वे निजी मिशन शुरू कर सकते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग अंतरिक्ष की यात्रा कर सकें। इसने अंतरिक्ष पर्यटन की अवधारणा को जन्म दिया।

डॉ. पुनीता ने अपने व्याख्यान में कहा कि डेनिस टीटो पहले वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्री थे, जिसके पहले केवल अंतरिक्ष यात्री ही अनुसंधान उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष में जाते थे। टीटो अप्रैल 2001 में रूसी सोयुज टीएमए लॉन्च व्हीकल पर अंतरिक्ष में गए। मार्क शटलवर्थ, ग्रेग ऑलसेन, अनुश अंसारी, चार्ल्स सिमोनी, रिचर्ड गैरियट, गाइ लालिबर्टे अन्य अंतरिक्ष यात्री थे जो 2002 से 2009 के बीच अंतरिक्ष की शुल्क के साथ अंतरिक्ष यात्राओं पर गए थे। निजी अंतरिक्ष यात्रियों को कड़े चयन मानकों, व्यापक प्रशिक्षण और चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अपनाए गए उपायों से गुजरना पड़ता था।

डॉ. पुनीता ने निजी अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में काम कर रही विभिन्न कंपनियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की:

ब्लू ओरिजिन की स्थापना 2000 में एमज़ॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ जेफ बेजोस ने की थी। ब्लू ओरिजिन के दोबारा उपयोग होने वाले रॉकेट न्यू शेपर्ड ने हाल ही में चार निजी नागरिकों के साथ पहली मानव उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। चालक दल में जेफ बेजोस, मार्क बेजोस, वैली फंक और ओलिवर डेमन शामिल थे। रॉकेट न्यू शेफर्ड ने 20 जुलाई, 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका के वेस्ट टेक्सास से उड़ान भरी।

स्पेसएक्स एक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता है, जिसकी स्थापना 2002 में टेस्ला मोटर्स के एलॉन मस्क ने की थी। कंपनी ने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट विकसित किया है जिसका उपयोग नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने के लिए किया था। स्पेस एक्स नागरिकों को 10 दिन की शुल्क के साथ यात्रा पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना बना रहा है। स्पेस एक्स चंद्रमा और मंगल की यात्रा की भी योजना बना रहा है।

वर्जिन गेलेक्टिक की स्थापना 2004 में ब्रिटिश उद्यमी रिचर्ड ब्रैनसन ने की थी। रिचर्ड ब्रैनसन और उनका दल हाल ही में अपने वर्जिन गेलेक्टिक रॉकेट विमान पर सवार होकर न्यू मैक्सिको रेगिस्तान से 50 मील से अधिक ऊपर पहुंचे और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौट आए।

डॉ. पुनीता ने बताया कि जहां ये सभी मिशन अंतरिक्ष की सवारी की पेशकश करते हैं, वहीं नासा ने हाल ही में निजी नागरिकों को एक छोटी यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाने की अनुमति दी है। एक्सिऑम स्पेस जैसी कंपनियां निजी अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण में शामिल हैं। कंपनी भविष्य में निजी स्पेस स्टेशन की भी योजना बना रही है।

व्याख्यान में, डॉ. पुनीता ने अंतरिक्ष पर्यटन में शामिल बुनियादी शब्दावली जैसे कक्षीय उड़ानें, उप कक्षीय उड़ानें, पृथ्वी की निचली कक्षाओं के बारे में भी बताया। फेडरेशन एरोनॉटिक इंटरनेशनल के अनुसार समुद्र तल से 100 किलोमीटर से अधिक की ऊँचाई पर अर्थात् कर्मन रेखा अंतरिक्ष है। वही एजेंसी 50 मील (80.47 किलोमीटर) की ऊंचाई को अंतरिक्ष उड़ान के रूप में अर्हता प्राप्त करने की ऊंचाई मानती है।

डॉ. पुनीता ने यह भी बताया कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लो अर्थ ऑर्बिट (थर्मोस्फीयर) में मॉड्यूलर स्पेस स्टेशन है। स्टेशन 1998 में स्थापित किया गया था। यह एक बहुराष्ट्रीय सहयोगी परियोजना है जिसमें हिस्सा लेने वाली पांच अंतरिक्ष एजेंसियां नासा (संयुक्त राज्य अमेरिका), रोस्कोस्मोस (रूस), जेएक्सए (जापान), ईएसए (यूरोप), और सीएसए (कनाडा)​​शामिल हैं।

डॉ. पुनीता ने शामिल विज्ञान और जोखिम, जागरूकता, चिंताओं और चिकित्सा सूचित सहमति पर चर्चा की जो पर्यटन का अनिवार्य हिस्सा हैं। उन्होंने आगे बताया कि उड़ान के बाद की चिकित्सा समस्याएं या स्थितियां क्या हो सकती हैं और मानव शरीर और मस्तिष्क पर अंतरिक्ष यात्रा का प्रभाव क्या हो सकता है।

व्याख्यान के अधिक विवरण के लिए, कृपया नेहरू विज्ञान केंद्र मुंबई के फेसबुक पेज पर जाएं: Nehru Science Centre Mumbai | Facebook

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :साकची अग्रसेन भवन में शाकंभरी माता का 12वां वार्षिक महोत्सव तीन जनवरी को

December 10, 2025

Jamshedpur News:मानवाधिकार और पर्यावरण के प्रहरी: जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार कवि कुमार के 50 वर्ष

December 10, 2025

Jamshedpur Literature Festival :कार्टून–कैरिकेचर और संगीत का संगम,राहगीर के गीतों से गूंजेगा लिटरेचर फेस्टिवल, दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

December 10, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.