
जमशेदपर।
भारतीय जन मोर्चा पूर्वी विधानसभा की एक बैठक साकची स्थित कार्यालय में संगठन के विस्तार हेतु हुई। बैठक में विधानसभा के सभी मंडल के विस्तार और क्षेत्रीय समिति के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया की आगामी 25 फरवरी तक सभी मंडलों का गठन कर दिया जाएगा।बैठक में भारतीय जन मोर्चा के जिला संयोजक राम नारायण शर्मा, महिला मोर्चा की संयोजिका ब्यूटी तिवारी, विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा , सह संयोजक अजीत सिंह , दुर्गा राव, जसवंत सिंह भोमा , एम चंद्रशेखर राव, वंदना नामता, मंडल संयोजक प्रमोद मिश्रा, नागेंद्र सिंह, विजय नारायण सिंह, धनजी पांडे, आरके दुबे ,अमूल्य कर्मकार ,विनोद राय आदि उपस्थित थे।

