JAMSHEDPUR
भाजमो पोटका विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक किताडीह तालाब बस्ती में घाघिडिह मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं पोटका विधानसभा प्रभारी प्रभु राम मुंडा उपस्थित हुए । बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई और उनके जल्द समाधान की बात कही गई । इस दौरान क्षेत्र के लोगों नें श्री सरयु राय की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने की इच्छा
जाहिर की । श्री श्रीवास्तव नें कहा की बहुत जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद् स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा । इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला मंत्री राजेश कुमार झा, दीपक तांती, राजेश पात्रो, नीरज कुमार, पंकज कुमार,मीना पात्रो, रीता देवी, रानी देवी सहित अन्य उपस्थित थे ।
