
JAMSHEDPUR


स्वाभिमान पार्टी की प्रदेश तथा जमशेदपुर महानगर की संयुक्त टीम ने आज महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती मनाई ! इसके तहत टीम ने गोविंदपुर फाटक स्थित बिरसा चौक में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वाभिमानी झारखंड व स्वाभिमानी भारत के निर्माण का संकल्प लिया ! टीम में प्रदेश प्रभारी प्रभात महाराजा,प्रदेश संगठन मंत्री रामनाथ दास,महानगर अध्यक्ष भरत महाराज,महानगर महामंत्री दिलीप दास,सक्रिय कार्यकर्ता शिशिर वर्मा,श्याम कुमार मिश्रा उपस्थित थे !
प्रतिमा स्थल पर ही प्रदेश संगठन मंत्री रामनाथ दास ने घोषणा की कि शहीद बिरसा मुंडा की परपोती जौनि मुंडा की पढ़ाई के लिए अपने आर्मी पेशन से प्रतिमाह 1000 रुपए की मदद करेंगे ! विदित हो कि आज ही के अखबार में यह खबर प्रकाशित हुई थी कि जौंनी मुंडा खूंटी बाजार में सब्जी बेचकर अपने पढ़ाई का खर्च निकालती है तथा उसके परिवार को अब तक सरकार की तरफ़ से कोई भी सुविधा नहीं मिली है !
श्री दास ने लोगों से यह अपील की कि जिसके पास भी सुश्री मुंडा का फोन नंबर हो,वे उन्हें देने का कष्ट करें !

