
जमशेदपुर ।चांडिल के कपाली ओपी क्षेत्र के रहने वाले निरंजन का 11 वर्षीय पुत्र बबलू सोरेन बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बबलू को एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में एक कार चालक ने बताया बबलू मानगो के एसकेजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वैन से अपने घर लौट रहा था। वैन चालक के ने उसे घर के पास किसी जगह उतार दिया। वहां से वह अपने साइकिल से घर जाने लगा। उसी वक्त पीछे से आ रही बाइक ने उसके साइकिल को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण आए और उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया। इस बीच रास्ते में वह फिर बेहोश हो गया। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि सर में चोट लगने के कारण बबलू बेहोश हो गया था।


