जमशेदपुर।
पिछले दिनों शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को साकची थाना पुलिस द्वारा चोरी की चार मोटरसाईकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें दो मोटरसाईकिलों का सत्यापन किया जा चुका है एवं दो अन्य मोटरसाईकिलों की शिनाख्त की जा रही है। इस संबंध में साकची थाना प्रभारी अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि शहर में इन गिरोहों के द्वारा सुनियोजित तरीके से बाईकों की चोरी की जाती थी। इनका पूरा गैंग सक्रिय है. उन्होंने तीनों युवकों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताते हुए अन्य चोरी की गाड़ियों का पता चलने की बातें बतायीं। इस संबंध में तीनों युवकों से साकची थाना पुलिस पूछ- ताछ कर रही है.। गिरफ्तार तीनों युवक टेल्को एवं मनीफिट के रहनेवाले बताए जा रहे हैं, जिनका नाम क्रमशः राकेश कुमार सिंह, जसविंदर सिंह एवं राहुल कुमार बताया गया। पुलिस ने बताया कि बाईक चोरी के संबंध में शेखर बगान निवासी मनीष कुमार सिंह ने अपने बाईक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी। जिसके बाद से पुलिस इस गिरोह के तलाश में थी.।इसी क्रम में इन युवकों के पास से शिकायतकर्ता के बाईक के अलावा चोरी की अन्य तीन गाड़ियों का भी बरामद की गई।
