
PATNA


जेडीयू विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मेवालाल चौधरी का निधन (Doctor Mewalal Chaudhary Death) हो गया है. तीन दिन पहले वह कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए थे. कोरोना संक्रमित होने के बाद से जेडीयू विधायक (JDU MLA) पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे. डॉक्टर मेवालाल चौधरी तारापुर विधान सभा सीट से जेडीयू के विधायक थे.
मालूम हो कि बिहार में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बिहार में रविवार को 8,690 कोरोना के नए मामले सामने आए, जबकि वायरस की वजह से 27 लोगों की मौत हो गई. कोरोना के कारण अब तक प्रदेश में 1,749 लोगों की मौत हो चुकी है.

