
मोतिहारी में अपराधियो ने दिन दहाड़े दुकान में घुसकर पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। इलाज के लिए जाने के दौरान पैक्स अध्यक्ष की वहीं मौत हो गई है ।


हरसिद्धि थाना के मटियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे पवन गुप्ता जिनकी हत्या कर दी गई है। वही गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को दुकानदारो ने पकड़ लिया है बाकी अपराधी भाग निकले हैं ।आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधी के बाइक मे आग लगा दिया।
आपको बता दे कि ये घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया चौक की बताई जा रही है। जहाँ चौक पर स्थित अपने खाद दुकान पर बैठे पैक्स अध्यक्ष को हथियार बंद बेखौफ अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया ।हलाकि इस बीच दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया ।वही उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया ।सूचना पर पुलिस पहुचकर करवाई में जुटी है।मृतक की पहचान मटियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के रूप में हुई है।मौके पर कई थाना की पुलिस पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझने व करवाई में जुटी हुई है।

