
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों की घोषणा कर दी है. मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोरा ने बताया कि 243 सदस्यीय विधानसभा में 3 चरणों में मतदान होंगे, जिसमें पहले चरण की शुरुआत 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 10 नवंबर को नतीजे आएंगे.मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोरा ने बताया कि 71 सीटों पर पहला चरण 16 जिलों में होगा, जिसमें 31 हजार वोटिंग बूथ बनाए जाएंगे. इसके साथ ही 94 सीटों पर दूसरे चरण में 17 जिले में चुनाव किए जाएंगे, जिसमें 42 हजार वोटिंग बूथ होंगे. वहीं 78 सीटों पर तीसरे चरण में 15 जिले में 33.5 हजार वोटिंग बूथ बनाकर चुनाव कराए
जाएंगे.


पहले चरण की वोटिंग: 28 अक्टूबर
दूसरे चरण की वोटिंग: 3 नवंबर
तीसरे चरण की वोटिंग: 7 अक्टूबर
10 नवंबर को नतीजे आएंगे
चुनाव आयोग ने बनाए ये नियम
मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोरा ने मीडिया को बताया कि प्रदेश में 243 सीटों में से 38 को एससी और 2 को एसटी के लिए रिजर्व रखा गया है. इसके साथ ही वोट डालने के समय को भी बढ़ा दिया गया है, इस बार वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, जबकि पहले सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होती थी.
नामांकन में सिर्फ 2 लोग जाएंगे
रोड शो में सिर्फ 5 गाड़ियां होंगी
आनलाइन जमा होंगे सिक्योरिटी डिपॉजिट
वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया गया
7 लाख हैंड सैनेटाइजर्स, 46 लाख मास्क और 6 लाख पीपीई किट का होगा प्रयोग
6.7 लाख यूनिट फेस-शील्ड्स, 23 लाख (जोड़े) हाथ के दस्ताने की व्यवस्था
मतदाताओं के लिए विशेष रूप से 7.2 करोड़ एकल-उपयोग वाले दस्ताने की व्यवस्था
पहले चरण का मतदान – 28 अक्टूबर
भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार
दूसरे चरण का मतदान – 3 नवंबर
उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में
तीसरे चरण का मतदान – 7 नवंबर
पटना, बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, बोधगया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास
चुनाव के नतीजे – 10 नवंबर

