Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Bihar News :दानापुर में दर्दनाक हादसा, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Breaking News

Bihar News :दानापुर में दर्दनाक हादसा, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पास दानापुर अनुमंडल के मानस नया पानापुर गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक पुराने मकान की छत गिर जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून (30), बेटी रुसार (12), बेटा चांद (10) और छोटी बेटी चांदनी (2) शामिल हैं। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर में सो रहा था, तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया।

READ MORE :Jamshedpur Ghatshila by-election 2025 : मतदान दलों को जीपीएस युक्त वाहनों से किया गया रवाना

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे से सभी शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों के अनुसार मकान काफी पुराना था और बरसात के मौसम में इसमें कई दरारें पड़ गई थीं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, जिससे वे मकान की मरम्मत नहीं करा पाए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दानापुर के एसडीओ और बीडीओ ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

READ MORE :Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ के 100 % छात्रों का हुआ समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट, प्रति माह 3.5 लाख का मिला सर्वाधिक स्टाइपेंड

दानापुर हादसे पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, बोले — बेहद दुखद घटना

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दानापुर में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवार को आपदा राहत कोष से त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए और आवश्यक मदद पहुंचाई जाए।

#बिहार #पटना: दानापुर में मकान की छत गिरने से पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।#Bihar @airnewsalerts @NitishKumar @officecmbihar @ddnewsBihar pic.twitter.com/SaXiKZSiZ4

— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) November 10, 2025

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के जर्जर मकानों का सर्वे कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की कोई अनहोनी न हो। मानस नया पानापुर दियारा क्षेत्र में स्थित है, जहां मिट्टी की नमी और बाढ़ का असर घरों की मजबूती पर पड़ता है।

इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। हर किसी की आंखों में आंसू हैं और इलाके में मातम का माहौल है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.