
बगहा के चिउतहा थाना के कदमहवा गांव की एक छात्रा के साथ रेप कर हत्या के आरोप का मामला अब धीरे धीरे तूल पकड़ने लगा है। आदिवासी समाज के लोगों ने इस घटना की तीखी भर्त्सना करते हुए कल देर शाम कैंडल मार्च निकाला कर अपना विरोध जताया।इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या स्कूली बच्चे और आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।कैंडल मार्च के बाद मृतका की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।


कहना है कि पुलिस की उदासीनता की वजह से यह घटना घटी है।उन्होंने दोषियों को अविलंब सजा और पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजा,नौकरी देने की भी मांग की। बताया जा रहा है कि बगहा के चिउतहा थाना के कदमहवा गांव की एक छात्रा 14 मार्च को बेतिया से बिहार पुलिस की परीक्षा देकर बगहा से अपने गांव लौट रही थी।तभी ऑटो ड्राइवर ने अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और चेहरा पर तेजाब छिड़क कर हत्या कर दी थी उसी मामले को लेकर आदिवासी समाज के लोग सड़क पर उतर आए है।फिलहाल इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

