
अजय धारी सिंह

मधुबनी। बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री एवं राज नगर के विधायक डॉ० रामप्रीत पासवान की धर्मपत्नी श्रीमती शोभा पासवान का आज निधन हो गया। शोभा पासवान की उम्र लगभग 58 वर्ष थी।
शोभा पासवान का निधन मंगलवार की दोपहर पटना एम्स में हुआ। उनकी निधन की खबर सुनकर पूरे मधुबनी जिला में शोक की लहर दौड़ गई। उनका दाह संस्कार मंत्री के पैतृक निवास स्थान सेलीवेली (जयनगर) में बुधवार सुबह 8:00 बजे किया जाएगा। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला महामंत्री संजीव कुमार बादल, ज्योति नारायण मंडल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, देवेंद्र कुमार यादव, संजय पांडे, सुनील मिश्रा, आईटी सेल के जिला संयोजक राजीव झा, रणधीर खन्ना, राहुल राज, पूनम मलिक, राधा देवी, विनोद प्रसाद, विष्णु राउत, श्रवण कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, मृत्युंजय कुमार कुंदन सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। आपको बता दें कि मंत्री रामप्रीत पासवान की पत्नी पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी।