
हो गया


महिला कल्याण संघर्ष समिति और गई राष्ट्रीय जन कल्याण के बैनर तले घरेलू रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से निकलकर समशीतल, केदारनाथ मार्केट होते हुए शहर के टॉवर चौक तक पहुंचता है।
बता दे इस मौके पर राष्ट्रीय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सह कार्यकर्ता नेता अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि घरेलू रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी की राशि घटती जा रही है। हम सभी के लिए स्थिरता और धैर्य बनाए रखें अब नामुमकिन होता जा रहा है।
लगातार दामों में वृद्धि से लोग परेशान है। रसोई गैस हम सभी के लिए भोजन तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। परंतु दुख की बात यह है कि आज ऐसे महत्व रखने वाले साधन 1 हज़ार में एक सिलेंडर मिल रहा है। पहले रसोई गैस के दाम बढ़ने पर भाजपा के लोग विरोध किया करते थे। लेकिन आज वे लोग चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार को पहल करनी चाहिए और घरेलू गैस की बढ़ रही कीमतों पर रोक लगाना चाहिए।

