
जमशेदपुर । मिल ट्रैक इंटरनेशनल के कर्मचारी जो 46 विदेशी थे उसमे कुछ कर्मचारी फिलीपींस, घाना, साउथ अफ्रीका एवं न्यूजीलैंड एवं ज़ाम्बिया घाना से आए हुए थे जो टाटा स्टील के पेलेट प्लांट में काम करने के लिए वहां 5.12. 2020 से 8.12.2020 को आए हुए थे, जिनकी कोविड-19 जाँच टाटा मैन हॉस्पिटल में हुआ था जिसमें से 11 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी क्रम में सेंटर पॉइंट हॉटेल के 29 कर्मचारियों की जांच आज हुई जिसमें एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाये गये, होटल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सील करने के क्रम में जिला सिविल सर्जन डॉ० आर ० एन० झा, जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ० ए०के० लाल, डॉ० असद, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल एवम कार्तिक महतो और बरुन पाल उपस्थित रहे।



