Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : इतिहास रचने के इरादे से घर में जीत के साथ शुरुआत चाहेगा बेंगलुरू एफसी
Top Stories

आईएसएल-6 : इतिहास रचने के इरादे से घर में जीत के साथ शुरुआत चाहेगा बेंगलुरू एफसी

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
बेंगलुरू, 20 अक्टूबर । हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी सोमवार को अपने घरेलू मैदान-श्रीकांतिरावा स्टेडियम में लीग के छठे सीजन का अपना पहला मैच नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलेगी। यह मैच बेंगलुरू के लिए खास होगा क्योंकि वह इस साल फिर से खिताब बचाकर इतिहास रचना चाहेगी और इसके लिए उसे हर हाल में जीत के साथ शुरुआत करनी होगी।
बेंगलुरू की टीम ने बीते साल दो चरण के प्लेआॅफ मुकाबले में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी  को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और फिर एफसी गोवा को हराते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा किया था।
ऐसे में जबकि कोच चार्ल्स कुआडार्ट ने स्वीकार किया है कि यह काफी हैरान करने वाला है कि अब तक कोई भी टीम अपना खिताब नहीं बचा सकी है, बेंगलुरू का फोकस पहले तो प्लेआॅफ में पहुंचना और फिर खिताब जीतकर इतिहास रचना होगा।
स्पेन निवासी कुआडार्ट ने कहा, ‘‘मैंने अपने खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धी रहने को कहा है क्योंकि हमारा लक्ष्य प्लेआॅफ है। एक खराब मैच आपको रेस से बाहर कर सकता है। अब तक किसी टीम ने लगातार दो बार खिताब नहीं जीता है। यह काफी हैरान करने वाला आंकड़ा है। अभी हमारे काम खिताब बचाना नहीं है बल्कि हमें प्लेआॅफ में पहुंचना है। इसके बाद हम खिताब बचाने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देंगे।’’
बीते सीजन के कई स्टार खिलाड़ियों की विदाई के बावजूद नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने इस साल कई सुधार किए हैं और इस कारण कुआडार्ट को चिंतित होने की जरूरत है।
कुआडार्ट ने कहा, ‘‘नॉर्थईस्ट युनाइटेड एक बिल्कुल अलग टीम है। इस टीम के पास नया कोच है और इस कारण मैं जबरदस्त प्रतिस्पर्धा की उम्मीद कर रहा हूं। यह मैच हमारे लिए कठिन होगा। हमें बिल्कुल नहीं पता कि नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी कैसा खेलेगी। इसके बाद एसामोह ग्यान जैसा गोल स्कोरर है। इसके अलावा इस टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा पटलने का माद्दा रखते हैं। हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हम इस मैच की कैसी तैयारी करते हैं।’’
बेंगलुरू हालांकि मौजूदा चैम्पियन है लेकिन इसके बावजूद वह सावधान है क्योंकि कोच का मानना है कि दूसरी टीमों ने बीते एक साल में अपना स्तर ऊंचा किया है और इस कारण इस साल प्लेआॅफ की दौड़ काफी करीबी हो सकती है।
कुआडार्ट ने कहा, ‘‘यह सीजन हमारे लिए कठिन होगा। कई टीमों ने काफी पैसा खर्च किया है और इस कारण वे काफी प्रतिस्पर्धी होंगी। ऐसे में मैं सोचता हं कि हमें अपना काम करते रहना चाहिए और इन बातों को सोचकर दबाव में नहीं आना चाहिए।’’
द ब्लूज नाम से मशहूर बेंगलुरू की टीम ने इस साल अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। स्ट्राइकर मैनुएल ओनू को मीकू के स्थान की भरपाई करनी है। कुआडार्ट ने कहा, ‘‘हमें अर्थशास्त्र के कारण मीकू का साथ छोड़ना पड़ा लेकिन हमारे पास कुछ नए खिलाड़ी हैं। मीकू सिर्फ एक चीज के लिए उपयुक्त थे लेकिन हमारे मौजूदा खिलाड़ी अलग-अलग चीजों के साथ फिट बैठते हैं।’’
इस बीच, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के कोच रोबर्ट जार्नी ने भी कहा है कि बेंगलुरू की टीम में जो बदलाव हुए हैं, उससे उनकी टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्रोएशिया की अंडर-19 टीम के कोच रह चुके जार्नी ने कहा, ‘‘बीते सीजन की तुलना में बेंगलुरू ने कुछ बदलाव किए हैं। इसके अलावा इस टीम में कुछ नए खिलाड़ी हैं। हम मानते हैं कि हमें इस टीम के खिलाफ जीत के लिए खुछ अलग करना होगा। हम तीन अंक अपने खाते में लाने को लेकर आश्वस्त हैं।’’
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.