
जमशेदपुर।
डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकरी के द्वारा डुमरिया प्रखंड के आस्ताकोवाली पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 के लम्बित आवासों को पूर्ण कराने हेतु आवासों के प्रगती का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में इसके साथ साथ बिरसा आवास तथा अम्बेडकर आवास के प्रगती का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पांच लाभुक जो पलायन कर गया था वह मकर पर में घर आए हुए हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इन लाभों को के घर जाकर संपर्क किया एवं उन्हें 31 जनवरी तक आवाज पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया आज कुल दो आवासों को पूर्ण किया गया
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का कार्य जोर-शोर से चल रहा है शत-प्रतिशत पत्रों की प्रिंटिंग कर सभी कर्मियों को उपलब्ध करा दी गई है एवं रैयतों के बीच प्रपत्र क तामिला भी कराया जा रहा है

