कहा समाज के अंतिम कामगारों तक विकास की योजनाओं के लिए करूंगा संघ्रर्ष
संवाददाता
जमशेदपुरः साकची स्थित स्टील मैदान में मंगलवार को बंगभाषी स्वर्णकारों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें काफी संख्या में जिले के बंगभाषी स्वर्णकार कामगार शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से इन्दु भूषण डे को अध्यक्ष बनाया गया. इस मौके पर इन्दुभूषण ने बताया कि समाज की ओर से जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वे हर संभव उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे. सरकार की सारी योजनाओं का लाभ गरीब स्वर्ण कामगारों तक पहुंचे इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर संघर्ष करेंगे. एवं सरकार से इन्हें सहयोग दिए जाने को लेकर मांग भी करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता समाज के गरीब कामगारों के बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के बेहतर विकल्प एवं उचित पारिश्रमिक दिलाना रहेगी. इसके अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांवों एवं कस्बों के भी स्वर्णकारों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे. इस दौरान मिन्टु सरकार, सोमू, कान्हु राय, प्रदीप राय, कार्तिक राय, दिपांकर, माणिक, तरूण पोद्दार, अजय, अमित चौधरी, हाबू दा समेत कई बंगभाषी स्वर्णकार उपस्थित थे.



