
जमशेदपुर। बहरागोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णेंदु घोष का निधन। 54 वर्षीय कृष्णेंदु घोष पिछले 3 दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पहले बहरागोड़ा से झारग्राम ले जाया गया फिर वहा से ओर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज चलने के क्रम में आज भोर को 3 बजकर 15 मिनट में उन्होंने अंतिम स्वास ली.उन्होंने अपने पीछे पत्नी एकमात्र पुत्र संतान के अलावे भरापूरा परिबार छोड़ कर गये.


कृष्णेन्दु घोष की कमी हमेशा खलेगी : रघुवर दास
जमशेदपुर । वरीय पत्रकार कृष्णेन्दु घोष के निधन से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास काफी मर्माहत हैं। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि कृष्णेन्दु एक सफल पत्रकार के साथ साथ मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। आंचलिक पत्रकारिता के क्षेत्र उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्री घोष हिन्दी, अंग्रेजी एवं बांग्ला के कई समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं से जुड़े हुए थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
श्री दास ने शोक संतप्त श्री कृष्णेन्दु घोष के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि मृत्यु पर आदमी का वश नहीं चलता है, हानि-लाभ जीवन-मरण, यश-अपयश ऊपर वाले के हाथ में है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इनके निधन से मर्माहत परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दें।

