
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र खंडामौदा माटीहाना के बीच माटीयाल पुलिया के पास कार में परिवार के 6 लोग सवार थे। जिसमे तीन लोगों घटनास्थल पर मौत हो गई।परिवार के अन्य तीन घायलों को बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया है। इसमें एक महिला व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों का सीएचसी बहरागोड़ा में ही प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए जमशेदपुर जाने के क्रम में महिला शशि मौर्या व एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिहार के फतेहपुर से बंगाल के हल्दिया परिवार के साथ जा रहे थे। पुलिस मामले की जानकारी के लिए परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। घटना के संबंध में घायल एक बच्चा जानकारी दिया है।



