
जमशेदपुर।बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस के मोटर का बैरिंग टूट जाने के कारण आज दिनांक 30/08/19 को बागबेड़ा कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है।बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने बताया कि बिष्टुपुर फिल्टर पंप हाउस में देर रात तक मिस्त्री टूटे हुए बैरिंग को बदल कर नया बैरिंग लगा दिए हैं। पानी टंकी पर चढ रहा है। दिनांक 31/08/19 को पूर्व की भांति नियमित रूप से सुबह में पानी की आपूर्ति होने लगेगी। इस तरह बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को सुबह एवं शाम पूर्व की भांति पानी की आपूर्ति नियमित रूप से होगी।
विदित हो कि बागबेड़ा कॉलोनी एवं बागबेड़ा मध्य पंचायत मिलाकर लगभग 1100 क्वार्टर है। जिसमें लगभग 1000 लोग पानी का कनेक्शन ले चुके हैं। सारे लोग इसी पर आश्रित है। इसके बदले उपभोक्ता₹100 मासिक शुल्क पंचायत भवन में जल सहिया के पास जमा करते हैं। इसी राशि से पंचायत के प्रतिनिधि मेंटेनेंस एवं अन्य जो भी खराबी है मरम्मतई का काम करते हैं। वर्तमान में बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का साफ सफाई का काम करवाया जा रहा है।



