
जमशेदपुर।


बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ट्रॉफिक कॉलोनी निवासी संतोष कुमार के घर मे हुए बीते 11 अगस्त को हुए डकैती के मामले का पुलिस नें खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने समान को भी बरामद कर लिया है।इस सबंध में एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि बीते 11 अगस्त को बागबेडा के ट्रॉफिक कॉलोनी मे संतोष कुमार उर्फ मास्टर जी के घर में अज्ञात अपराधियों के द्रारा घर के सदस्यो को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले को लेकर वादी संतोष कुमार के बयान पर बागबेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
कराया गया था। उसके बाद सिटी एस पी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । टीम ने तत्परता पुर्वक कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे पांच अपराधी पहले भी कई चोरी के घटना को अंजाम दे चुके है। उन्होने कहा कि पकड़े गए अपराधियों मे सुशील सिह. विशाल शर्मा. शिबू कुमार. सुनील यादव. सचिन महतो.सुशील सिह और अरविद प्रसाद शामील है। उन्होने कहा कि इस गिरोह का पकड़ने से बागबेड़ा के अलावे अन्य दो कांडो का उदभेदन हो गया है।जिनमें 21 फरवरी को बागबेडा के अंजू पाण्डेय के घर में हुए चोरी और बीते साल बर्मामाईस में हुए चोरी भी इस गिरोह के द्रारा ही किया गया था।एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने ओड़िसा के राउलकेला, झाड़सुगोड़ा के रेलवे कॉलोनी में भी इस प्रकार चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया है। वही इस मामले की जानकारी राउलकेला पुलिस को देदी गई है। जल्द ही ओड़िसा पुलिस इस मामले को लेकर जमशेदपुर आएगी।और सभी को रिमाण्ड में लेगी।

