।
जमशेदपुर।
शनिवार को कई दिनों से बंद पड़े ऑटो परमिट की सुविधा को लेकर शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत अस्थायी तौर पर ऑटो चालकों को परमिट जारी करने का काम शुरू किया गया. इस संबंध में राजेश बरवार (सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार) ने बताया कि जिले में ऑटो चालक बगैर परमिट के ऑटो का परिचालन कर रहे थे. जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान तो उठाना ही पड़ता था साथ ही ऑटो चालकों को भी विभाग की ओऱ से जुर्माना वसूलने के कारण नाराजगी झेलनी होती थी. उन्होंने बताया कि विभाग की ओऱ से शिविर लगाकर परमिट बनाने का काम प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने जिले के ऑटो चालकों से इस शिवर का लाभ उठाने का आह्वान किया. इस दौरान मिनी बसों के मालिकों का भी एक प्रतिनिधिमंडल नसे मिलकर मिनी बसों के लिए भी परमिट जारी करने की मांग की. जिसपर श्री बरवार ने जल्द ही विभाग द्वारा इस दिशा में भी कदम उठाए जाने का आश्वास दिया. इस दौरान डीटीओ संजय पीएम कुजूर व अन्य पदाधिकारी एवं मिनी बसों एवं ऑटो चालकों के प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित थे.




