*अजय धारी सिंह *मधुबनी:* बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस वक्त बिहार की यात्रा पर निकले हैं। उसी कड़ी में रविवार को वे वैशाली से समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए देर रात मधुबनी पहुंचे। मधुबनी में तेजस्वी यादव की सभा करीब 4 बजे रखी गई थी, लेकिन वो देर रात 10 बजकर 30 मिनट के करीब मधुबनी पहुंचे। देर होने के कारण तेजस्वी यादव मधुबनी की अपनी सभा नही कर सके और रात्रि विश्राम के लिए सुपौल निकल गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का रविवार दोपहर करीब 4 बजे के करीब मधुबनी आने का कार्यक्रम था। लेकिन वैशाली,…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. जमशेदपुर में पिछले दिनों मुखी समाज से जुड़े दो महत्वपूर्ण लोगों को खो दिया जिससे पूरा समाज स्तब्ध है.एक तरफ अरुणा समिति क्लब के संस्थापक सदस्य केशव चंद्र मुखी (80) के निधन से समाज दुखी था वहीं दूसरी तरफ सोमवार 19फरवरी को जिला कांग्रेस ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष सह धतकीडीह मुखी समाज कल्याण समिति के मुखिया सुरेश मुखी के कथित तौर पर तालाब में कूदकर जान देने से लोग मर्माहत हो गए. उनको विश्वास नहीं हो रहा था कि एक एक कर उनके प्रिय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता इस दुनिया से विदा हो चले हैं. रविवार को कदमा…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के टाटानगर सहित 18 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। वही रेलवे ने इसके साथ टाटानगर का नया लुक जारी कर दिया है। और टाटा नगर मे प्लेटफार्म की संख्या पांच से बढ़कर आठ हो जाएगी। फिलहाल टाटानगर स्टेशन मे पांच प्लेटफार्म है। सोमवार को अमृत भारत स्टेशनों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 18 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंग। करीब 600 करोड़ रुपये से इन स्टेशनों का…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा सपत्नीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविंद्र नारायण जी, मृत्यंजय जी, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सचिव शशिकांत सिंह एवं अन्य ने व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया। पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी…
रांची। रविवार को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र रांची (एलएससी – 31051)में समन्वयक बैठक का आयोजन किया | 9:45 पूर्वाह्न से 10:00 पूर्वाह्न तक पंजीकरण की गई| 10:00 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । दीप प्रज्जवलन संयुक्त रूप से आरडी डॉ.एस.मोहंती, डिप्टी रजिस्ट्रार ,जे.पी.ओझा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के इग्नू समन्वयक डॉ.त्रिपुरा झा ने उद्घाटन किया। प्रतिभागियों द्वारा स्वयं-परिचय एवं समन्वयकों द्वारा एलएससी रिपोर्ट की प्रस्तुति [ प्रत्येक को 1 मिनट का समय दिया गया) की गई। 11 बजे चाय ब्रेक हुआ। 11:10 AM से 12: 15 PM तक लर्नर समर्थन और आउटरीच कार्यक्रम डॉ एस मोहंती द्वारा शिकायत…
जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को कहा कि अब भारतीय जनतंत्र मोर्चा को चुनावी मोड में आना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा की 10 मार्च को जमशेदपुर में जो प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हो रहा है, उस सम्मेलन में हम लोग लोकसभा और विधानसभा में चुनाव लड़ना है अथवा नहीं इसके संदर्भ में ज्यादा गंभीरता पूर्वक चर्चा करेंगे। श्री राय बारीडीह स्थित कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री राय ने कहा कि बीते 4 साल में उन्होंने विधानसभा में कितने सवाल पूछे,…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फिजियोथेरेपी शिविर में 120 लोगों ने लाभ लिया। रविवार को साकची गुरुद्वारा के गोविन्द भवन में आयोजित शिविर में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हड्डी रोग सम्बंधित रोगों का समाधान तलाशा। रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के फिजियोथेरिपिस्ट रोहित कुमार अपनी टीम के साथ परामर्शकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। फिजियोथेरेपी की विशेषज्ञ टीम ने घुटना, पीठ, एडी, जोड़ पीड़ा, फ्रोजेन शोल्डर और सर्वाइकल स्पोंडलेसिस से जूझ रहे लोगो की फिजियोथेरेपी गयी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने शिविर में…
जमशेदपुर। . गोविंदपुर के स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में क्लब के अध्यक्ष जलेश्वर सिंह के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों द्वारा स्वामी जी का 135 सी जयंती समारोह मनाई गई इस समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम स्वामी जी के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात स्वामी जी के याद में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह भी रखा गया जिसमें लगभग 25 से ऊपर वरीय सदस्य को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब से जुड़े सैकड़ों लोग गोविंदपुर से कार्यक्रम में शामिल हुए।. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे क्लब के अध्यक्ष जलेश्वर सिंह जी…
जमशेदपुर : संत गाडके जागृति मंच की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिष्टुपुर में रविवार को विशाल शोभायात्रा सह संत समागम का आयोजन किया गया. यह शोभायात्रा बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से निकलकर माइकल जान ऑडिटोरियम तक पहुंची. इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस विशाल शोभा यात्रा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति और स्वच्छता अपनाने के साथ छुआ-छूत के भेदभाव से दूर रहने का संदेश दिया गया. उसके बाद बिष्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संकल्प महा सभा का भी आयोजन किया गया. संकल्प महासभा में बाबा संत गाडगे को स्वच्छता…
जमशेदपुर । निजी कार्य से राजस्थान जयपुर पहुंचे मनजीत सिंह गिल् जब राजस्थान बीजेपी कार्यालय पहुँच कर प्रभारी महेश कुमार शर्मा जी से शिष्टाचार मुलाकात की तो मनजीत गिल् ने कार्यालय प्रभारी महेश कुमार शर्मा जी को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया उसी क्रम में महेश कुमार शर्मा जी ने भी मनजीत गिल् को राजस्थान भारतीय जनता पार्टी का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया दोनों नेताओं में संगठन पर चर्चा हुई झारखंड के संगठन विषय पर बात हुई मनजीत गिल् ने महेश कुमार शर्मा जी को द्वारा सम्मान देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया
