Author: BJNN Desk

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से सोमवार को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में आधिकारिक रूप से मार्गदर्शन क्लासेज़ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मार्गदर्शन क्लासेज़ के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और सहायता प्रदान करना रहा है। विगत कईं वर्षों से नेताजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे शिक्षण संस्थानों…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में सोमवार (15.04.2024) को महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पी जी भवन, बहुउदेशीय परीक्षा भवन, नामांकन काउंटर, पुस्तकालय, कैंटीन, मुख्य द्वार आदि स्थानों पर बैनर व पोस्टर लगाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अमर सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर इएलसी के ब्रांड एंबेसडर एवं स्वयंसेवकों ने पोस्टर लगाने ओर विद्यार्थियों को आगामी 25 मई, 2024 को मतदान करने को…

Read More

जमशेदपुर । रंगरेटा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को साकची स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर मनजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा की बाबा साहेब अंबेडकर की वजह से ही आज दबे कुचले लोगों को समाज में बराबरी का दर्जा मिला। उनके बनाए संविधान में उक्त वर्ग को आरक्षण का लाभ मिला। जिसकी वजह से कमजोर वर्ग के लोग भी पढ़ लिखकर ऊंचे पदों के अलाव मुख्य धारा से जुड़े।उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के…

Read More

Anni Amrita जमशेदपुर। नकारात्मक खबरों को देख देखकर सबको लगता है कि अब दुनिया में कुछ अच्छा हो ही नहीं रहा है.मगर ऐसा नहीं है, बीच बीच में ऐसी सुखद खबरें आती हैं, जिसे पढ़कर और देखकर लोगों का इंसानियत पर भरोसा बढ़ जाता है.जमशेदपुर में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां एतु दत्ता नाम की युवती का पर्स रविवार को बिष्टुपुर में कहीं गिर गया,जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,इंश्योरेंस के पेपर और अन्य कागजात थे.एत्तु दत्ता परेशान थी. लेकिन उनकी परेशानी उस समय खुशी में बदल गई जब उनका पर्स कागजात समेत उनके पास पहुंच…

Read More

जमशेदपुर. सहारा सिटी रमजान कमिटी की तरफ से सहारा सिटी, मानगो के कम्युनिटी हॉल में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया, जिसमें सहारा सिटी के सभी समुदाय के लोगों के साथ साथ मुस्लिम पुरुष, महिला और बच्चे भी शामिल थे. इस कार्यक्रम में सांप्रदायिक सौहार्द की विशेष बात यह रही कि नवरात्र और छठ को देखते हुए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी. इस ईद मेला में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे.इनके अलावा आफताब सिद्दीकी, काजी सऊद साहब, काजी, इमारत शरया, इकबाल शरीफ,…

Read More

जमशेदपुर। आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉनफरेन्स का आयोजन किया जा रहा है। यह कॉनफरेन्स IEEE, USA के संयुक्त सहयोग से 15 एवं 16 अप्रैल 2024 को कॉलेज के सभागार में आयोजित है। इस कॉनफरेन्स के संदर्भ में शहर के होटल जीवा में 14 अप्रैल को दिन के एक बजे एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया है। इस प्रेस मीट में आर वी एस एजुकेशनल ट्रष्ट के चेयरमैन श्री बिन्दा सिंह, सचिव श्री भरत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी आदि प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे…

Read More

जमशेदपुर। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ महापर्व का सोमवार को समापन हो गया. देश के अलग-अलग राज्यों में छठ पूजा के लिए नदियों और तालाबों के किनारे बने घाटों पर व्रती महिलाओं, उनके परिवार के सदस्यों ने उदयगामी सूर्य की पूजा की और चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व का पारण किया. घाटों पर सुबह से छठ व्रती और छठी मैया के भक्त भगवान भास्कर के उदय का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान मानगो, दोमुहानी में श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ी.सूर्य के उदय के साथ ही व्रतियों ने घुटने भर…

Read More

जमशेदपुर। भोजपुरिया समाज द्वारा इस वर्ष भी अपनी संस्कृति, परम्परा का पर्व ‘सतुवान’ बेहद सादगी के साथ भोजपुरी भवन गोलमुरी में मनाया गया। चना, मकई, जौ का सतु, आम ,धनियापति व पुदीना की चटनी,आचार,प्याज, मिर्चा एवं गुड़ इत्यादि खाकर अपनी पूर्वजों की ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा को कायम रखने का प्रयास किया गया।सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा-भोजपुरिया संस्कृति व संस्कार की मजबूत धरोहर है पर्व सत्तुवान। आज के दिन हमारी संस्कृति से नया साल शुरू होता है और आज के दिन नया आम टिकोडा की चटनी खाने की परम्परा है जिसे ‘नेवानी’ भी कहते है। आज के दिन…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने झारखंड की सभी 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन इंडी गठबंधन के पास प्रत्याशियों का टोटा पड़ गया है। झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए जमशेदपुर सहित कई सीटों पर प्रत्याशी उतारने का साहस अब तक नही कर पाई है। प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा एनडीए गठबंधन की जीत होगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री…

Read More

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद द्वारा बिष्टुपुर स्थित बाबा कुटी में मिथिला दिवस एवं लोक पर्व जुड़ शीतल समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर 10 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिथिला सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें डॉ रंजू झा, डॉ त्रिपुरा झा, अरुणा झा, रुनु मिश्रा, कंचन, डॉ पूजा कश्यप, डॉ रीना झा, वंदना कुमार एवं रिमझिम कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रूपम झा की मैथिली गीत संग्रह पुस्तक मोहनी मिथिला एवं नूतन झा की पुस्तक मैथिली गीत संग्रह हमर मीठ बयना का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर इन दोनों लेखिकाओं…

Read More