जमशेदपुर। अपने कड़े अनुशासन एवं पार्टी लाइन के लिए जाने जानी वाली भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बरतने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी गंभीर है। पिछले दिनों भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल एवं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार साहू के द्वारा फेसबुक अकाउंट से संगठन एवं पार्टी के वरीय नेताओं के ऊपर लगातार की जा रही टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उक्त नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पत्र जारी कर भाजयुमो…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। आईटीसी लिमिटेड का एक प्रमुख इंस्टेंट नूडल और पास्ता ब्रांड, सनफीस्ट यिप्पी एक नए अभियान के साथ वापस आ गया है जिसमें देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर्स – राहुल द्रविड़, जसप्रीत बुमराह और सूर्य कुमार यादव को दिखाया गया है। यह मजेदार अभियान टॉप क्रिकेटर्स की लोकप्रियता को एक मजेदार अंदाज में पेश करता है और यिप्पी! नूडल्स के यूनिक क्वालिटी के बारे में बताता है जो लंबे और नॉन-स्टिकी हैं। यिप्पी टॉस अभियान को देश भर के कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाया जाएगा। ब्रांड को पूरा भरोसा है कि यह अभियान अपने दर्शकों को प्रभावित करेगा और उन्हें…
जमशेदपुर. जमशेदपुर के चर्चित कदमा केडी फ्लैट की सार्वजनिक सड़क को महीनों से बंद करने के मामले पर आरटीआई से अजीबोगरीब जानकारी सामने आई है.वह जानकारी यह है कि इस सड़क को बंद करने का मामला जेएनसी कार्यालय से संबंधित नहीं है.जेएनसी के अनुसार यह मामला टाटा लैंड विभाग से संबंधित है.इसलिए इस संबंध में टाटा लैंड विभाग को एक पत्र प्रेषित किया जा सकता है.उसके बाद जैसा उत्तर आएगा, सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी.इस अजीबोगरीब जवाब को पाकर मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने डीसी से समय लिया और सोमवार की दोपहर तीनों की मीटिंग…
डेस्क। बीजेपी ने 4 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है. हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिप्लब देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है. झारखंड का जिम्मा शिवराज सिंह को दिया गया है. यहां हिमंत बिस्वा सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं, जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी जी किशन रेड्डी को दी गई है.
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का *_मुख्यमंत्री ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी_* ● *_राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_* ● *_आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दिव्यांग महिला और युवा समेत हर वर्ग और तबके के उत्थान के लिए हो रहा कार्य_* ● *_हम सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य को दे रहे नई दिशा और दिशा_* ● *_राज्य के…
अन्नी अमृता जमशेदपुर. यारों, दोस्ती बड़ी ही हसीन है ये न हो तो क्या फिर बोलो ये जिंदगी है कोई तो हो राजदार बे-गरज तेरा हो यार स्कूल काॅलेज के दौरान की दोस्ती की बात ही अलग होती है..तब इंसान की इंसान से दोस्ती होती है न कि किसी पद से..जीवन के हर मोड़ पर ऐसे नि:स्वार्थ दोस्त और उनकी नि:स्वार्थ दोस्ती सबको याद आती है..यादें धूमिल पड़ती हैं पर कभी मिटती नहीं.अपने अपने जीवन में व्यस्त और पस्त दोस्त जब मिलते हैं तो सारे गम एक किनारे हो जाते हैं और माहौल आनंदमय बन जाता है.आज…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बड़े ट्रेन हादसा हुआ है। यहां खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। घटना के बाद ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ यात्रियों की मौत भी हुई है। कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह सियालदाह जा रही थी। ट्रेन निजबाड़ी से पहले खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने रफ्तार में ट्रेन को टक्कर मारी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अफसर पहुंचे हैं।…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस एवं फादर्स डे के अवसर पर शनिवार को रक्तदान शिविर सह सशक्त संबल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साकची रेडक्रॉस भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने हेतु अपने पिता के साथ आने वाले लगभग एक दर्जन पुत्र, पुत्री को भी सम्मानित किया गया। स्व. सागरमल अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से संध्या 4 बजे तक चला, जिसमें 75 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर सह सम्मान समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर बतौर अतिथि विधायक मंगल कालिंदी, मारवाड़ी युवा…
जमशेदपुर. जमशेदपुर के पूर्व पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने NEET परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच केन्द्र सरकार को घेरा है. उन्होंने जमशेदपुर में PTI से EXCLUSIVE बातचीत करते हुए इस पूरे प्रकरण के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. डॉ अजय ने कहा कि नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को देश भर में 4,750 केंद्रों पर किया गया, जिसमें 23 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे.इसके बाद रिजल्ट 14 जून को आना था. लेकिन यह 4 जून को ही जारी कर दिया गया. इसमें 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कोल्हान सहित पूरे राज्य में बालू की किल्लत से हो रही विकास के कार्यों में रूकावट और अन्य समस्याओं को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराते हुये जल्द से जल्द से इसे दूर करने का आग्रह किया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से कोल्हान समेत पूरे राज्य में बालू की किल्लत देखी जा रही है। राज्य के विकास हेतु चल रहे बड़े निर्माण कार्यों जैसे, उद्योग हेतु फैक्ट्री/प्लांट्स, सड़क के साथ…
