जमशेदपुर। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में जेएसए लीग प्रीमियर डिवीजन के रोमांचक मैच में टाटा स्टील ने झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 5-3 से हराया. इस मैच में गोलों की बारिश देखने को मिली, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार आक्रमण दिखाया. झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की मैंडी सरदार ने 17वें मिनट में पहला गोल किया, इसके बाद 42वें मिनट में मोंगला हंसदा ने और 75वें मिनट में दुर्गा मार्डी ने गोल किया. हालांकि, टाटा स्टील ने जोरदार जवाब दिया. बिकाराम किस्कू ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल किया, जबकि विकास नायक ने 44वें मिनट में और सुनील लोहार ने 50वें मिनट में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। मेटल प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी लेन्ज इंडिया का डीलर मीट में जमशेदपुर समेत कोल्हान के कंपनी के डीलर-फ्रेंचाइजी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन बीट-एन-एचजेड कंपनी (जमशेदपुर) के प्रतिनिधि मिथू कारक ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में लेन्ज़ इंडिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अध्यक्ष देवाशीष नंदी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने आउटलेट का निरंतर विस्तार कर रही है। जमशेदपुर और आसपास के सामग्री प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल क्षेत्रों के साथ अपनी भागीदारी को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी विश्व स्तरीय औद्यौगिक स्वचालन प्रणाली समाधान के साथ-साथ मेक्ट्रोनिक्स समाधान (गियर वाली मोटरें और…
*रांची/जमशेदपुर.* झारखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ से जुड़े कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से रांची में मिला. कोल्हान प्रक्षेत्र के महामंत्री चंदन कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों की एक कॉपी ज्ञापन स्वरूप मुख्यमंत्री को सौंपते हुए अबिलम्ब निराकरण की मांग किया. प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से बताया कि सभी विश्वविद्यालय अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के निम्नांकित मांगे लंबित है, जिसका निराकरण मानव संसाधन विभाग रांची एवं विश्वविद्यालय स्तर से होना है. प्रतिनिधि मंडल में चंदन कुमार, अरशद जमाल, शंकर मिश्रा, विश्वनाथ कुमार , प्रभात पांडे, शंकर लाल, अनीता सिंह,पद्मावती,…
जमशेदपुर ।भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के उपयुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंप कर उपायुक्त महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि, इन दिनों पूरे जमशेदपुर शहर के युवा पीढ़ी ब्राउन शुगर, गांजा, चरस, डोडा, अवैध महुआ शराब, आदि के नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रहे हैं, शहर के हजारों मध्यम वर्गीय परिवार का घर बर्बाद हो रहा है, श्री मुंडा ने उपायुक्त महोदय से गुहार लगाते हुए कहा की युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचने के लिए प्रशासनिक…
जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से आज आने -जाने वाली आठ पैसेंजर्स ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल दक्षिण पूर्व रेलवे के दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में विकासात्मक कार्य किया जाना है।उसी उद्देश्य से कुछ ट्रेनो को रद्द कर दिया गया है।जबकि कुछ ट्रेनो यात्रा आंशिक समाप्त की जाएगी। SOUTH Eastern Railways:ट्रेन में महिला के चोरी किए गए गहने कर लिए हरियाणा से रिकवर रद्द होने वाली ट्रेन 1. 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 22-06-2024 को रद्द रहेगी. 2. 08697/08698 पुरुलिया-झारग्राम-पुरुलिया स्पेशल 22-06-2024 को रद्द रहेगी 3. 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर…
आदित्यपुर । आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक के दयाल टावर स्थित न्यू इंडिया Assurance कार्यालय में विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चीफ बिजनेस मैनेजर सोनल टेटे भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग शरीर को निरोग रखता है। सभी लोगो को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इसके कारण न सिर्फ आपका शरीर निरोग रहेगा बल्कि मान भी प्रसन्न रहेगा।इस दौरान सिनियर बिजनेस Development Manager कुशाल कुमार सिन्हा,ऑपरेशन मैनेजर सुरेश निराला, राकेश राजीव सिनियर बिजनेस Development Executive के साथ एजेंट भी मौजूद थे।
जमशेदपुर. ट्रांसजेंडर के वेलफेयर को समर्पित संस्था ‘उत्थान सीबीओ’ ने शुक्रवार को धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं को खासकर ट्रांसजेंडर समुदाय के हित में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के सचिव अमरजीत और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में इंटक के राष्ट्रीय नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्वी घोष, शिक्षाविद मंजू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता, सामाजिक कार्यकर्ता मुनमुन, सुष्मिता,पैडमैन कहे जाने वाले तरुण, प्रेम दीक्षित, गीता, रितिका श्रीवास्तव,हेल्प फाउंडेशन से…
जमशेदपुर. चाकुलिया में आगामी 22 जून को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक पुराना धर्मशाला में नाम्या स्माइल फाउंडेशन, रोटरी क्लब स्टील सिटी जमशेदपुर एवं श्री अग्रसेन स्मृति भवन चाकुलिया के संयुक्त प्रयास से एक मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर का उद्घाटन शहीद गणेश हांसदा के माता – पिता करेंग इस शिविर में जमशेदपुर और ओडिशा के नामी डॉक्टर्स नि:शुल्क परामर्श प्रदान करेंगे. शहीद गणेश हांसदा के माता कपरा हांसदा एवं पिता शबदा हांसदा के कर कमलों से शिविर का उद्घाटन होगा.नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संथापक एवं पूर्व विधायक कुणाल…
जमशेदपुर: समुदाय के भीतर स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, टाटा स्टील ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एथलेटिक्स ट्रैक, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटरैक्टिव योग सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर टाटा स्टील के वन शेयर्ड सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट प्रबल घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। योग गुरु अरविंद प्रसाद ने भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम सहित कई आसन और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य और मित्र, प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु, अकादमी…
भारत निर्वाचन आयोग ने 20 अगस्त को अद्यतन मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि की निर्धारित* *मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य ससमय दक्षता से पूर्ण करें पदाधिकारी* *राँची* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर प्राप्त निदेशों के आलोक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जिलों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य पूरी दक्षता के साथ ससमय सम्पन्न कराने…
