जौनपुर: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता दिनेश पांडे और निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने अपनी आगामी फिल्म ‘इश्क थोड़ा थोड़ा’ के लिए जौनपुर में लोकेशन विजिट की है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी जो प्यार और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाएगी। लोकेशन विजिट के दौरान, दिनेश पांडे और अखिलेश कुमार उपाध्याय ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया। जौनपुर के सुंदर और ऐतिहासिक स्थलों ने फिल्म निर्माताओं को बहुत प्रभावित किया और उन्हें विश्वास है कि ये स्थान फिल्म में एक विशेष आकर्षण जोड़ेंगे। दिनेश पांडे ने कहा, “जौनपुर का…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। क्या आप भी बेदाग रंग, काले और लंबे बाल एवं कोमल त्वचा का सपना देखते हैं? तो अब आपको और कहीं भटकने की जरूरत नहीं! अपने ब्यूटी रुटीन को बंद करने की अब कोई जरूरत नहीं है। आपका इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है, क्योंकि अमेजन ब्यूटी का साल का सबसे बहुप्रतीक्षित ब्यूटी इवेंट ‘द ब्यूटी सेल’ वापस आ रहा है, जो लोरियल प्रोफेशनल और लव ब्यूटी एंड प्लेनेट के सहयोग से लोरियल पेरिस द्वारा समर्थित है। 25 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाला यह सेल का चौथा संस्करण टॉप ब्रांड्स, ट्रेंडिंग स्किनकेयर सामग्री, नए उत्पाद लॉन्च…
साकची में संगीत व नृत्य के साथ महिलाओं ने गुरु मां राज दीदी के सम्मान में मनाय गुरू पूर्णि जमशेदपुर। सामाजिक एवं धार्मिक सस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार जमशेदपुर द्धारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की शाम को गुरु मां राज दीदी के सम्मान में नारायण की कृपा व आशीर्वादों से भरे समृद्धिशाली सत्संग का आयोजन साकची ओम प्लाजा, 96 एसएनपी एरिया में धूमधाम से संपन्न हुआ। गुरु के बिना न तो जीवन की सार्थकता है और न ही ज्ञान प्राप्ति संभव है का संदेश देते हुए आशा-अशोक चौधरी के निवास पर आयोजित हुए इस धार्मिक सत्संग अनुष्टान का…
जमशेदपुर जनता की समस्याएं सुलझे, कोशिश यही है.जैसा कि दो दिन पूर्व मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 में सड़क न होने की समस्या को लेकर बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क की टीम ने दौरा किया और न्यूज रिपोर्ट बनाई, आज समाधान की दिशा में पहल हुई. तय समय पर पीड़ित लोगों के साथ वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त रंजीत लोहरा से मुलाकात की.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को उस क्षेत्र का दौरा कर पेबर्स ब्लाॅक बिछाने की पहल के आदेश दिए.फिलहाल बरसात को देखते हुए तत्काल यह पहल हुई.साथ ही…
जमशेदपुर । पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने केंद्रीय बजट 2024-25 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं और किसानों को बरगलाने या यूं कहे तो ठगने का काम किया है. थोड़ा दूसरी भाषा में कहें तो मोदी सरकार ने युवाओं और किसानों को इस बजट के माध्यम से लॉलीपॉप थमा दिया है. मतलब आप लॉलपॉप का आनंद लिजिए और मस्त रहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवाओं से पहली नौकरी पक्की गारंटी का वादा किया था. मोदी सरकार ने इस बजट में उसका नकल…
रांची। आज पूर्व मुख्यमंत्री सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री श्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड विज्ञान, प्रावैधिकी एवं नवाचार परिषद की बैठक हुई। इस बैठक के में रिसर्च एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए रांची विज्ञान केंद्र में Patent Facilitation Centre (PFC) की अद्यतन प्रगति के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने युवाओं को नवाचार (इनोवेशन) से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए, विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कैंपस में एक साइंस म्यूजियम की स्थापना…
जमशेदपुर : भुइंयाडीह, कल्याण नगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अपनी पत्नी के साथ सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा अर्चना की एवं सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर समिति द्वारा भव्य एवं गरिमामय कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित, साधना के प्रतीक पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव सबके जीवन में…
जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त करने हेतु मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सोमवार को शुरू हुआ, जो आगामी 24 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला रोजाना सुबह 11 बजे से रात 09 बजे तक खुला रहेगा। संस्था की वरिष्ठ महिलाओं क्रमशः लता अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, प्रभा पाडिया, बीना खीरवाल द्धारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर मेला का औपचारिक रूप से उद्घाटन सोमवार को हुआ। मेला में पहले दिन ही काफी भीड़ उमड़ी। इस मेले में 50 स्टाल लगाए गये हैं। मंगलवार को मेले में अतिथि के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शिवालय में पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवारी को पूजा करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के तमाम सदस्यगण श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर दिखे। वहीं, संध्याकाल में मंदिर परिसर के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में सूर्य मंदिर समिति के द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप की विधिवत पूजन एवं महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव के श्री सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर,…
रामार्चा पूजा के बाद रुद्राभिषेक में उमड़े श्रद्धालु संघ के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने ग्रहण किया “महाप्रसाद” जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद दोपहर एक बजे से बगल के रामार्चा मैदान में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए लोग देर रात तक आते रहे। रामार्चा पूजा और रुद्राभिषेक कराने वाले पंडित श्री विनोद पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह सबसे पहले गौरी-गणेश, वरुण, नवग्रह, मात्रिका…
