जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष पश्चिम विधानसभा के प्रत्यशी रहे देवेंद्र सिंह ने दिनांक 28 जुलाई को मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया एवं जन समस्याओं से अवगत हुए ,डिमना रोड हिल भ्यू कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी की मनकी बात को सुना गया, उस कॉलोनी के कई क्षेत्रों में 11000 वोल्ट के नंगे तार विद्युत पोल के झुक जाने से खतरनाक स्थिति में है ,मानगो शंको साईं क्षेत्र में दौरे के क्रम में देखा गया कि बिजली के तार केबलिंग नहीं होने से खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं ,कई विद्युत…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान द्धारा सावन मास के शुभ अवसर पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सहस्त्रघट पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पंडित पुरूषोत्तम जोशी के सानिघ्य में ग्यारह पंडितों द्वारा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से भोले बाबा की सहस्त्रघट पूजा कराई गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई पूजा में 21 जोडे यजमान शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर महादेव का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान महादेव का श्रृगार कर महाआरती उतारी गयी। साथ ही भगवान शिव का भव्य दरबार…
जमशेदपुर। पिछले दिनों पाकुड़ जिले के आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के के एम कॉलेज में आदिवासी छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं पिटाई मामले को लेकर भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावर हो गई है। देर रात आदिवासी छात्रों पर लाठीचार्ज किये जाने और झारखंड सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। साकची स्थित बंगाल क्लब गोलचक्कर के समीप पुतला दहन के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार के तानाशाही रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हेमंत सरकार के…
जमशेदपुर जमशेदपुर एफसी ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में असम राइफल्स फुटबॉल टीम के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ इंडियन ऑयल डूरंड कप में अपने 2024-25 सीजन की शुरुआत की. यह मैच जमशेदपुर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि शहर ने पहली बार डूरंड कप की मेजबानी की थी. टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत सारे प्रशंसकों के बीच हुई और फर्नेस में माहौल को और बहतरीन बनाने के लिए एक शानदार उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ. समारोह के बाद, मैच की शुरुआत में घरेलू टीम ने बहुत शानदार खेल दिखाया और कई शुरुआती मौके बनाए. पहले मिनट में लेन…
जमशेदपुर। ‘भारत के कोने कोने से आ रही आवाज है ,कारगिल के जवानों तुम पर भारत को है नाज़ है’* कुछ ऐसी ही ओजस्वी कविताओं व नारों से रविवार को राम मंदिर सभागार गूंज उठा। मौका था विजय दिवस रजत जयंती,यानी कारगिल के जवानों के सम्मान का दिन।कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें देशभक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। शहर के विभिन्न कोने से सभी देशभक्त टेल्को स्थित राम मंदिर सभागार में एकत्रित हुए, इसके बाद कारगिल के 579 वीर शहीदों,युद्धवीरो और…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा स्थित महिला कल्याण समिति में आज पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से बहरागोड़ा, चाकुलिया एवं गुड़ाबांदा प्रखंडो के 153 पंजीकृत दिव्यांग जनों में 84 को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए जिसमें मुख्य रूप से LN 4 वाले हाथ थे। बाकि बचे पंजीकृत लोगो को विशेष तौर पर बनाए गए यंत्र लगेंगे जिन्हे बनाने मे समय लगता है और कुछ दिनो मे उन दिव्यांगों के घर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज तक जितने ऐसा कृत्रिम अंग वाले कैंप होते हैं वह मुख्यतः शहर में ही…
बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था रवाना जमशेदपुर : सावन माह के अत्यंत पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रविवार को ‘नवयुवक कांवरिया संघ भुइंयाडीह, जमशेदपुर’ का बड़ा जत्था काली मंदिर, पारडीह से बाबा बैद्यनाथ के जलाअभिषेक के लिए रवाना हुआ। यात्रा को जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंहत विद्यानंद सरस्वती ने व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है और बाबा का…
जमशेदपुर/धनबाद। स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने इकोजेन का अनावरण किया है, जिसे एशिया का पहला कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक ब्रांड बताया गया है। यह उपलब्धि भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक को धातु उद्योग में पर्यावरण संरक्षण के मामले में अग्रणी बनाती है। इस संबंध में हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिरता हमारे सभी व्यावसायिक निर्णयों को आगे बढ़ाती है। एसएंडपी ग्लोबल में हिंदुस्तान जिंक का नेतृत्व एक स्थायी भविष्य के निर्माण…
जमशेदपुर। अमेजन इंडिया ने घोषणा की है कि प्राइम डे 2024 अब तक का सबसे बड़ा प्राइम डे शॉपिंग इवेंट था, जिसमें रिकॉर्ड बिक्री हुई और पिछले किसी भी प्राइम डे इवेंट की तुलना में इस बार के दो दिवसीय इवेंट के दौरान अधिक आइटम बेचे गए। इतना ही नहीं, इस बार के 8वें प्राइम डे पर किसी भी प्राइम डे के दौरान खरीदारी करने वाले प्राइम सदस्यों की संख्या सबसे अधिक देखी गई। प्राइम डे 2023 की तुलना में भारत में 24 प्रतिशत अधिक प्राइम सदस्यों ने खरीदारी की, जिससे इस इवेंट के दौरान अब तक का सबसे अधिक…
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जेआरडी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, भारतीय सेना के वरीय पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, ग्रामीण सह सिटी एसपी रहे मौजूद*
