जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के खासमहल से गोविंदपुर तक सड़क का निर्माण जल्द हो इसको लेकर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी काफी चिंतित है. आज विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर इस सड़क के विषय को उन्हें अवगत कराया. मुख्यमंत्री जी ने मौके पर ही संज्ञान में लेकर विभागीय सचिव को बुलाकर जल्द इस सड़क की तकनीकी समस्या का समाधान करके इसका कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने का निर्देश दिया। इस विषय पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर ही इस सड़क का 2023 के मार्च में ही स्वीकृत…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। भारत के सबसे बड़े कंज्यूलमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी बड्स 3, गैलेक्सी बड्स 3 प्रो, गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा ने वियरेबल्सव के जरिए और लोगों तक गैलेक्सी एआई की शक्ति को पहुंचाया है। ये प्रोडक्ट्स सभी को सेहत का संपूर्ण अनुभव देने के लिए डिजाइन किये गये हैं। गैलेक्सी वॉच 7, वॉच अल्ट्रा, बड्स 3 सीरीज की प्री बुकिंग कराने पर ऑफर्स गैलेक्सी वॉच 7 को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 8000…
जमशेदपुर। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशा पर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । अपर उपायुक्त योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में हिट एंड रन में मुआवजा भुगतान, ब्लैक स्पॉट, सड़क दुर्घटनाएं, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट के चालकों पर कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने पर चर्चा की गई । जून माह में 31 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 14 लोगों की मृत्यु व…
कोलकाता में आयोजित हुआ 6वां कलाम इंटरनेशनल यूथ लीडरशिप कांफ्रेंस, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल समेत कई देशों के सैकड़ों युवाओं व बच्चों ने की शिरकत* *– राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के विचार युवाओं व देश की प्रगति को देंगे नई दिशा* कोलकाता / जमशेदपुर : भारत के 11वें राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के विचारों से प्रेरित होकर, उनके विजन को अपने जीवन में उतारकर युवा देश की प्रगति को एक नई दिशा दे सकते है। कलाम के विजन से प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव ला रहे देश-विदेश के सैकड़ों युवाओ…
जमशेदपुर। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी की पहल पर चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के ग्राम जय नगर मे मुखिया पुनम मार्डी एवं मुखिया पति कन्हाई मार्डी के नेतृत्व मे सागवान के 200 पेड लगवाए गए। जमशेदपुर के ग्रीन मैन हनुमान दास त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने यह पौधा निशुल्क उपलब्ध करवाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कुणाल षाड़ंगी ने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपनी धरती को हरा-भरा रखें। वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि हमारे भविष्य की सुरक्षा…
जमशेदपुर। झारखंड की स्टील सिटी टाटानगर को दो दो वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द मिलेगी। एक वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन पटना होगा।
– यूरोप अमेरिका में भी काम कर रही है योजना – रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल एवं वीर चक्र से अलंकृत सरदार हरबंस परमिंदर सिंह ने शहरवासियों को किया सम्बोधित – प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर की और से आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर। रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल एवं वीर चक्र से अलंकृत सरदार हरबंस परमिंदर सिंह ने कहा कि अग्नि वीर योजना देश हित में बनी है। इसका फायदा आने वाले समय में देश को वृहद पैमाने पर मिलेगा। उनके अनुसार पिछले 15 दिनों में कई राज्य सरकारों ने पुलिस में कोटा देने की हामी भरी है। जबकि देशहित में सामान्य नागरिक…
चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज द्वारा लिखित आलेख भारतीय उद्योग के इतिहास में, कुछ ही नाम जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, जिन्हें प्यार से जेआरडी टाटा कहा जाता है, की तरह प्रभावशाली और आदरणीय हैं। वह न केवल एक असाधारण कॉरपोरेट लीडर थे, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी थे। सबसे यादगार शामों में से एक नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स के मैदान की थी, जब टाटा कर्मचारियों ने 1992 में उन्हें मिले भारत रत्न के सम्मान के उपलक्ष्य में उनका अभिनंदन किया था। अपने संबोधन के अंत में, जेआरडी ने अपने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे दोस्तों,…
जमशेदपुर : बिरसानगर मण्डल कांग्रेस के अंतर्गत जोन नंबर-5, आदिवासी भवन में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 88 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 283 लोगों का जाँच कर दवा दी गई। मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों…
नोआमुंडी/चाईबासा/जमशेदपुर: टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन को कोलकाता में रविवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में अखिल भारतीय खान सुरक्षा संघ द्वारा आयोजित ‘माइन्स सेफ्टी अवार्ड-2024’ में “मेटल अबव ग्राउंड – लार्ज” श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डीजीएमएस के महानिदेशक श्री प्रभात कुमार द्वारा कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान नोआमुंडी आयरन माइन के प्रतिनिधि, अतुल कुमार भटनागर, जेनरल मैनेजर (ओएमक्यू), डी विजयेंद्र, एजेंट, नोआमुंडी आयरन माइन और अभय कुमार गुप्ता, हेड सेफ्टी (ओएमक्यू),…
