जमशेदपुर। बहरागोड़ा के बरागरिया पंचायत के पानीपाड़ा गाँव के निवासी दैतारी सेनापति के पिता, दुलाल सेनापति का निधन हो गया। जैसे ही पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी को इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत परिवार से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। कुणाल षड़ंगी ने परिवार की कठिन परिस्थिति को समझते हुए उन्हें आर्थिक मदद भी प्रदान की, ताकि इस दुख की घड़ी में वे किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना न करें। मौके पर चंदन पात्र, उत्पल राणा, मनसा बारीक, आशीष पात्रा, प्रबीर राणा, संजीव बागुली, सनातन सेनापति, हंसा सेनापति, बांका सेनापति, बाबू बागुली और…
Author: BJNN Desk
एक के बाद एक तीन ट्वीट किये श्री राय ने कहाः प्रशासन से नोटिस दिलवाना और नोटिस के खिलाफ बस्ती मे खड़ा होना दोहरा चरित्र है मार्के की बातः हस्तक्षेप याचिका को इस आधार पर ख़ारिज कर दिया कि इसका कोई संबंध एनजीटी के आदेश से नहीं यानी यह नोटिस झारखंड सरकार ने अपने स्तर से दिया है जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने के विरुद्ध जन आंदोलन का ऐलान किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट में उन्होंने कहाः जमशेदपुर…
जमशेदपुर। बहरागोड़ा के पाथपुर पंचायत के मोहनपुर गाँव की हरिजन बस्ती में आज भारी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पानी बस्ती के घरों में घुस गया, जिससे मकानों के गिरने की संभावना उत्पन्न हो गई थी। बस्तीवासियों ने अपनी परेशानी पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी से साझा की। कुणाल षड़ंगी ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर जलजमाव को दूर करने के लिए एक जेसीबी को मौके पर भेजा। जेसीबी ने खुदाई कर एक नाले का निर्माण किया, जिससे जल निकासी की व्यवस्था की गई और बस्तीवासियों को राहत मिली।…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रीमती सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया। मंत्री श्री दीपक बिरुआ, मंत्री…
जमशेदपुर. कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ पूरा देश सड़कों पर उमड़ पड़ा है.लौहनगरी में भी लोगों ने घटना के विरोध में आज अपना आक्रोश प्रकट किया.सामाजिक संस्था ‘नमन’ के बैनर तले इसके संस्थापक सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर के सैकड़ों लोगों, महिलाओं और किशोरियों ने आक्रोश रैली सह विरोध मार्च में भाग लिया और ‘वी वाॅन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए .साकची के जेएनसी के पास से रैली शुरु हुई जो उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची जहां उपायुक्त की अनुपस्थिति में उनके द्वारा प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार को…
जमशेदपुर. झारखंड की राजनीति में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री सह हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य चंपाई सोरेन का नाम सुर्खियों में है क्योंकि चंपाई सोरेन ने वर्त्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है.इसको लेकर उन्होंने अपनी भावना को सोशल साइट्स पर लिखा भी है. उधर, अमिताभ बच्चन के मेगा शो कौन बनेगा करोड़पति में भी चंपाई सोरेन से सबंधित सवाल पूछा गया. South Eastern Railways:*संतरागाछी-वास्कोडिगामा (गोवा) के लिए चल सकती पूजा स्पेशल बिहार की युवती थी हाॅट सीट पर दरअसल आज कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के शो(23 अगस्त)में सदी के महानायक अमिताभ…
जमशेदपुर भाजयुमो झारखंड प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में राज्य की हेमंत सरकार की युवा विरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और झूठे आश्वासन के खिलाफ युवाओं का आक्रोश चरम पर था। इस दौरान झारखंड के कोने-कोने से रांची पहुंचे लाखों की संख्या में सीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों को पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, आंसू गैस, लाठीचार्ज और रबर की गोलियां चलाई। पुलिस द्वारा चलाये गए रबर की गोली से जमशेदपुर महानगर के…
जमशेदपुर। शुक्रवार 23 अगस्त से बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सुबह कलश स्थापना के साथ किया गया। विधि विधान से भागवत की पूजा अर्चना और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। शाम में भागवत कथा का आयोजन किया गया। मथुरा से आये कथा वाचक हिमांशु महाराज ने भागवत महात्म एवं मंगलाचरण से कथावाचन प्रारंभ किया। उन्होंने व्यासपीठ पर आसीन होकर कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पुण्य प्राप्त करने के लिए भागवत कथा सुननी चाहिए। भागवत एक कथा नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भुईयाडीह मामले में 5 साल कुछ ना कर पाने वाले सरयू राय अब चुनाव के पहले क्रेडिटजीवी बने फिर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भुईयाडीह के लोग 25 साल से नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर थे. लोगों में परिवर्तन के नाम पर सरयू राय का समर्थन किया. लेकिन पिछले 5 वर्षों में वर्तमान विधायक सरयू राय द्वारा भुईंयाडीह के कल्याणनगर,राधिकानगर, भुईंयाडीह बस्ती में नागरिक सुविधा से संबंधित कोई काम नहीं किया गया. यह मैं नहीं बल्कि मीडिया की रिपोर्टस्…
जमशेदपुर। जमशेदपुर. सोनी इंडिया ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स में नयी ब्राविया 7 सीरीज के टीवी की लॉन्चिंग की. यह अपने उन्नत फीचर्स और अत्याधुनिक तकनीक के साथ शानदार दृश्य और ऑडियो का अनुभव देगा. नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक विशाल रमण जॉली ने बताया कि दर्शक बड़ी स्क्रीन के समान ही घर में फिल्मों का आनंद ले सकते हैं. इस मौके पर सोनी इंडिया टीम के पदाधिकारी भी मौजूद थे. विशाल ने बताया कि यह टीवी आपको नेशनल के झारखंड के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध है.
