जमशेदपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा, स्टील सिटी शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्धारा पहली बार संयुक्त रूप से साइक्लोथॉन 4.0 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें 350 से अधिक लोग शामिल हुए जिनमें से 250 प्रतिभागियों ने निःशुल्क पंजीकरण कराया। 100 को विशिष्ट इवेंट टी-शर्ट प्रदान की गईं, जबकि सभी 250 प्रतिभागियों को रिस्टबैंड, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया। यह आयोजन सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) बिष्टुपरु से शुरू होकर बाग-ए-जमशेद गोल चक्कर, रेड क्रॉस सोसाइटी, जुबली पार्क गेट और डीसी ऑफिस गोल चक्कर से होते हुए…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को स्वामी हिमांशु जी महाराज ने व्यासपीठ से परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कभी भी किसी महात्मा का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि हम अगर किसी संत का अपमान करते है तो भागवत प्राप्ति में बाधा डालती हैं। भागवत के जो मुख्य श्रोता है राजा परीक्षित, उनको श्राप के कारण श्री सुखदेवजी ने सात दिन की भागवत कथा श्रवण करायी। जिससे उनका उत्थान हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि…
जमशेदपुर। एकता और खेल कौशल के अभूतपूर्व प्रदर्शन में, *मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा, अग्रवाल युवा मंच,जमशेदपुर और स्टील सिटी शाखा* द्वारा पहली बार संयुक्त रूप से आयोजित *साइक्लोथॉन 4.0* 25 अगस्त 2024 प्रातः 7:00 बजे से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सम्पन हुआ। सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) से शुरू किया गए। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित *साइक्लोथॉन 4.0 में देश भर की 851 से अधिक शाखाओं से 150,000* से अधिक प्रतिभागियों की उत्साही भागीदारी देखी गई। हमारे कार्यक्रम को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। *बच्चे (15 वर्ष और…
जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी (2024-26) का अध्यक्ष अधिवक्ता रथिंद्र नाथ दास को चुन लिया गया और उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता बलाई पांडा ने दोबारा अपनी जीत दर्ज की। वही महासचिव पद पर कुमार राजेश रंजन 632 मत चुने गए। उनकी जीत धमाकेदार एंट्री के साथ हुई। पहली बार उन्होंने महासचिव पद का चुनाव लड़ा और सबसे ज्यादा मत हासिल किया। अधिवक्ता आरएन दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को 220 मतों के अंतर से हराया। अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों यथा अधिवक्ता मलकीत सिंह 347 मत, अधिवक्ता ओंकार नाथ अरुण 30 मत, अधिवक्ता आरएन दास 567 मत,…
जमशेदपुर। जमशेदपुर में फुटबॉल फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि उनकी पसंदीदा टीम जमशेदपुर एफसी 17 सितंबर को गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एफसी गोवा के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीजन 2024-25 की शुरुआत करने के लिए तैयार है. टीम का पहला घरेलू मैच 21 सितंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ होगा, जो इस सीजन में कुल 12 मैचों की मेजबानी करेगा. फैंस फुटबॉल की इस रोमांचक को लाइव देखने के लिए उत्सुक हैं और उम्मीद है कि माहौल काफी रोमांचक होगा. जमशेदपुर एफसी दिसंबर तक कुल 7 घरेलू…
रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश एवं झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री रामेश्वर उरांव ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों, राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन तथा झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री इरफान अंसारी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रणव झा, झारखंड कांग्रेस…
जमशेदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा शहर जन्माष्टमी के रंगों में सराबोर है, शहर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। रविवार को सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 20 ग्रुप ने भाग लेकर अपनी…
पटना साहिब में विशेष बैठक आयोजित की गई जमशेदपुर I शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी की 363 वा जन्मदिवस पर 4 सितंबर को गायघाट गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन को बेहतर तरीके से निकलने के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए तखत श्री हरि मंदिर जी पटना साहब के प्रधान जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता में कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम शहीद बाबा जीवन सिंह ट्रस्ट द्वारा तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पांचों सिंह साहब जत्तेदार सिंह साहब ज्ञानी बलदेव सिंह ज्ञानी दिलीप सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह ज्ञानी अमरजीत सिंह ज्ञानी परशुराम सिंह…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा पहले आग लगाती है और फिर उसको बुझाने का नाटक करती है, यही उसका चरित्र है. इस पूरे खेल में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बराबर के भागीदार है. अब तो पूरी तरह से साफ हो गया कि अर्जुन मंडा ने ही एनजीटी में आवेदन किया था. सबसे बड़ी बात की जनजातीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पर्यावरण मंत्रालय मामले में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता क्यों पड़ी. मुंडा को बताना चाहिए कि क्या किसी कार्पोरेट कंपनी के साथ…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को स्वामी हिमांशु जी महाराज ने व्यासपीठ से परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कभी भी किसी महात्मा का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि हम अगर किसी संत का अपमान करते है तो भागवत प्राप्ति में बाधा डालती हैं। भागवत के जो मुख्य श्रोता है राजा परीक्षित, उनको श्राप के कारण श्री सुखदेवजी ने सात दिन की भागवत कथा श्रवण करायी। जिससे उनका उत्थान हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि…
